हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबॉलीवुडArjun Kapoor Vacation Pics: मलाइका संग पेरिस घूमकर लौटे अर्जुन कपूर, कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल
Arjun Kapoor Vacation Pics: मलाइका संग पेरिस घूमकर लौटे अर्जुन कपूर, कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल
Written By : ABP Live | Updated at : 03 Jul 2022 05:24 PM (IST)
अर्जुन-मलाइका की ये रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
1/7
Arjun-Malaika Vacation Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं. मलाइका और अर्जुन अपनी लव-लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर का बर्थडे था जिसे मलाइका ने पेरिस में सेलिब्रेट किया था. यहां दोनों की वेकेशन की फोटोज सामने आई हैं. दोनों साथ कभी पूल में नहाते तो कभी रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं.
2/7
अर्जुन-मलाइका की ये रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. दोनों के हॉट अवतार को देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं. अर्जुन ने भी मलाइका के साथ पाउट पोज किया है.
3/7
बाकी तस्वीरों में मलाइका अर्जुन के पीछे पोज देती नजर आ रही हैं. कभी वह शर्माती हैं, कभी उन्हें किस करती हैं तो कभी फनी फेस बनाकर चिढ़ा रही हैं.
4/7
अरबाज खान के साथ 15 साल की शादी खत्म करने के बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारा था. अर्जुन और मलाइका की नजदीकियां शुरुआत में बहुत लोगों को खली थीं, लेकिन आज दोनों साथ में अच्छे लगते हैं.
5/7
मलाइका अर्जुन से उम्र में काफी बड़ी हैं, लेकिन उनकी उम्र जैसे थम सी गई है. वह खूबसूरती में आज भी जवां अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं.
6/7
अर्जुन मलाइका के लिए अपना प्यार जताने से कभी पीछे नहीं हटते हैं. हालांकि मलाइका ऐसा करने से बचती हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें इस रिलेशनशिप के लिए ट्रोल किया जाता रहा है.
7/7
48 प्लस उम्र में भी मलाइका ने खुद को काफी मेंटेन रखा है. वह फैशन दीवा हैं. अर्जुन के साथ पेरिस वैकेशन में मलाइका ने जमकर एंजॉय किया. साथ ही वह फैशनेबल आउटफिट में पोज भी देती दिखीं.