एक्सप्लोरर
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में सराबोर हुआ मुंबई शहर, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने
Mumbai Republic Day Photos: गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में खास तैयारियां की गई हैं. पूरे शहर को तिरंगे के रंग से सजाया गया है. वहीं, सरकारी भवन भी तिरंगे के रंग से सराबोर हैं.
रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में रंगा मुंबई शहर (Photo: Shriraj Sonawane, Instagram @igwithshree)
1/5

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई शहर भारतीयता के रंग में रंगा नजर आया. यहां का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तिरंगे के रंग में नजर आया. मुंबई शहर की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं. (Photo: Shriraj Sonawane, Instagram @igwithshree)
2/5

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में खास तैयारियां की गई हैं. पूरे शहर को तिरंगे के रंग से सजाया गया है. वहीं, सरकारी भवन भी तिरंगे के रंग से सराबोर हैं. (Photo: Shriraj Sonawane, Instagram @igwithshree)
3/5

रात के समय की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं. हर कई यहां की खूबसूरती देखकर तस्वीरें लेता दिखा. (Photo: Shriraj Sonawane, Instagram @igwithshree)
4/5

बता दें कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दादर के शिवाजी पार्क इलाके को ‘नो-फ्लाई’ जोन घोषित किया है. यहां गणतंत्र दिवस की आधी रात (12 बजे) से 24 घंटे के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है. (Photo: Shriraj Sonawane, Instagram @igwithshree)
5/5

पुलिस ने जानकारी दी है कि यह आदेश 26 जनवरी को एक हवाई हमले के संदेह के बीच जारी किया गया था. पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है. शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. (Photo: Shriraj Sonawane, Instagram @igwithshree)
Published at : 26 Jan 2023 01:03 AM (IST)
और देखें























