एक्सप्लोरर
FD Interest Rate: सरकारी बैंक में एफडी अकाउंट खोलने का कर रहे हैं प्लान? यह बैंक दे रहा है सबसे तगड़ा रिटर्न
Fixed Deposit Rates: भारत में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है. ऐसे में रिजर्व बैंक भी लगातार अपनी रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है. इसका असर बैंक के डिपॉजिट रेट्स पर पड़ रहा है.
एफडी रेट्स
1/6

FD Interest Rates: देश के पब्लिक सेक्टर के बैंक जैसे स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि कई बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है जिसमें निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिल रहा है. अगर आप भी सरकारी बैंक की एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है.
2/6

स्टेट बैंक ने 22 अक्टूबर 2022 को अपनी 2 करोड़ से कम की एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है. इसके बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से लेकर 6.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दर मिल रहा है.
Published at : 06 Nov 2022 05:52 PM (IST)
और देखें


























