एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीशाहरूख खान, रजनीकांत से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने ऐसे श्रद्धांजलि दी अटल बिहारी वाजपेयी जी को
शाहरूख खान, रजनीकांत से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने ऐसे श्रद्धांजलि दी अटल बिहारी वाजपेयी जी को
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at :
1/18

लता मंगेशकर लिखती हैं- ऋषित्युल्य पुराण प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वर्गवास की वार्ता सुनकर मुझे ऐसा लगा जैसे बस सिर पर पहाड़ टूटा है, क्योंकि मैं उनसे पिता समान मानती थी और उन्होंने मुझे अपनी बेटी बनाया था. मुझे वो इतने प्रिय थे कि मैं उनको दद्दा कहकर बुलाती थी. आज मुझे वैसा दुख हुआ है जैसे मेरे पिताजी के स्वर्गवास के समय हुआ था. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.
2/18

रजनीकांत लिखते हैं - मैं एक महान राजनेता श्री वाजपेयी जी के निधन को सुनकर दुखी हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले. .
3/18

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- दूरदर्शी विचारों वाले पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का भारत के लिए योगदान वास्तव में उल्लेखनीय थे. राष्ट्र हमेशा याद रखेगा. #आरआईपी
4/18

अमिताभ बच्चन ने लिखा - भावपूर्ण श्रधांजलि ; एक महान नेता , प्रख्यात कवि , अद्भुत वक्ता व प्रवक्ता , मिलनसार व्यक्तित्व । बाबूजी के प्रशंसक , और बाबूजी उनके ..
5/18

देश के पूर्व प्रधानमंत्री हर किसी के दिल में अपनी याद छोड़ गए हैं. दुनियाभर में उनके शोक की लहर दौड़ी हुई है. इस मौके पर बॉलीवुड ने भी अटल जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. जानिए, किसने क्या कहा.
6/18

शाहरूख खान ने अटल जी को पोएट प्राइम मिनिस्टर लिखते हुए कहा है कि लव यू बाप जी. उन्होंने एक लंबा मैसेज लिखते हुए कहा जब मैं छोटा था तो मेरे पिताजी अटल जी की दिल्ली में होने वाली हर स्पीच में मुझे ले जाते थे. कुछ सालों बाद मुझे उनसे मिलने का मौका मिला. फिर मैं उनसे कविताओं, कहानियों और राजनीति के बारे में बातचीत करने लगा. उन्हें घर पर बापजी कहकर पुकारा जाता था. आज देश ने अपना पिता और एक महान नेता खो दिया है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे मेरे सही समय पर उनका मार्गदर्शन मिला. उनकी आत्मा को शांति मिले. मैं आपका मुस्कुराता चेहरा हमेशा मिस करूंगा बापजी. फोटोः सभी इंस्टाग्राम
7/18

ईशा गुप्ता लिखती हैं कि मुझे वो शब्द याद हैं जो उन्होंने मुझसे कहे थे- “गन्दगी में ही कमल खिलता है”. फोटोः सभी इंस्टाग्राम
8/18

अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क से अटल जी की उनकी ही कविता गाकर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें ना सिर्फ थैंक्यू कहा है बल्कि ये भी लिखा है कि आपकी जिंदगी और सिखाए गए पाठों के लिए धन्यवाद.
9/18

प्रीति जिंटा लिखती हैं कि वे एक करिश्माई नेता थे. कुछ शब्दों के साथ वे ठोस काम करते थे. विदेशी संबंधों के साथ भारतीय मैत्री और ताकत का शानदार चेहरा थे. पोखरण, कारगिल, गोल्डन क्वाड्रीलैटरल, दिल्ली लाहौर बस, कश्मीयत. आपको गहराई के साथ हमेशा याद किया जाएगा सर. आप एक युग का अंत हैं.
10/18

विरेंद्र सहवाग लिखते हैं- आसमां को छू गया, जो आसमां सा विशाल था, धरती में सिमट गया, जो मिट्टी जैसा नरम था. कौन है तो अटल रह पाया जिंदगी भर, अटल बनकर वो जिंदगी को पा गया. ओम शांति
11/18

टिस्का चोपड़ा लिखती हैं मैं बहुत दुखी हूं जब मैं बहुत छोटी थी तो उनसे मिली थी. उन्हों ने मुझे थपथपाकर कहा था कि देश का नाम रोशन कीजिएगा. ये बातें आज भी मेरे साथ हैं.
12/18

रवीना टंडन लिखती हैं कि अटल जी महानता की विरासत को छोड़कर गए हैं. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के दुखद निधन पर मेरी गहरी संवेदना हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओमशांति.
13/18

पूनम पांडे लिखती हैं- युगपुरुष, युगद्रष्टा, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
14/18

नीतू चंद्रा लिखती हैं कि आपके शब्द जीवन में हमेशा प्ररेणा बनकर रहेंगे. मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूँ.
15/18

दलेर मेंहदी लिखते हैं कि महानतम राजनेता, एक कवि और भारत के महान पुत्र को मेरी श्रद्धांजलि. उनकी विचारधारा हम सभी को प्रेरित करेगी. शत शत नमन और श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को मेरी श्रद्धांजलि.
16/18

जयाप्रदा लिखती हैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से भारत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई हो पाना बहुत मुश्किल है. अटल जी सिर्फ राजनेता नहीं थे, बल्कि पूरे राष्ट्र के जन नेता थे. वह दल, जाति, भाषा, संप्रदाय से ऊपर उठकर सोचते थे. उन्होंने मूल्यों पर आधारित राजनीति की और कभी समझौता नहीं किया. मेरा और अटल जी का लंबा सानिध्य रहा है, उनके साथ मैं राज्यसभा और लोकसभा की सदस्य रही हूं. जब भी मेरी उनसे मुलाकात होती थी, तो मुझे उनसे एक नई सीख मिलती थी. वह हमेशा ही मेरा मार्गदर्शन किया करते थे. उनकी कविताओं में से एक कविता - "गीत नया गाता हूं" मेरे ऊपर चित्रीकरण हुई, जो मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है. वर्ष 2005 में जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन सुनामी पीड़ितों के लिए भारत आए थे और अटल जी से दिल्ली में मुलाकात की थी, तब मेरी मुलाकात बिल क्लिंटन से अटल जी ने ही करवाई थी. अटल जी बहुत नेकदिल इंसान थे, उनके जाने से मैं बहुत दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. और हम देश वासियों को हिम्मत दें.
17/18

अनिल कपूर ने उनके लिए लिखा है कि आज हमारे देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया और मैंने अपनी बचपन के आदर्श को.
18/18

अमीषा पटेल ने लिखा है कि हमारे देश के सबसे महान प्रधानमंत्री उनमुक्त विचारकों में से एक अटल जी की आत्मा को शांति मिले. वास्तव में वे कई लोगों के लिए एक उदाहरण थे.
Published at :
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
क्रिकेट
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
बॉलीवुड
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने






















