एक्सप्लोरर
Guru-Shukra Yuti 2024: वृष राशि में बनने जा रही है गुरु-शुक्र की युति, इन राशियों का विदेश यात्रा का सपना हो सकता है पूरा
Guru Shukra Yuti 2024: गुरु 1 मई, 2024 को वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं. 19 मई को इस शुक्र के इस ग्रह में आने से दो ग्रहों की युति होगी जो कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा.
गुरु-शुक्र की युति 2024
1/7

देव गुरु बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना जाता है. गुरु ज्ञान,बुद्धि-समृद्धि और मान-सम्मान के कारक हैं. गुरु 1 मई, 2024 को मेष राशि से निकल कर वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं.
2/7

19 मई को शुक्र ग्रह भी वृषभ राशि में गोचर करेगा. शुक्र के वृषभ में आने से इस राशि में शुक्र और गुरु की युति होने वाली है. गुरु-शुक्र की युति से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. इन राशियों का विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.
3/7

वृषभ राशि- गुरु-शुक्र की ये युति वृषभ राशि में ही हो रही है. इस राशि के लोगों को युति का विशेष लाभ मिलने वाला है. आपको व्यवसाय और करियरके मामले में सफलता मिलेगी. इस राशि के लोगों के अमेरिका जाने का सपना पूरा हो सकता है.
4/7

मिथुन राशि- इस युति के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. कुछ छात्रों को लंदन या ऑस्ट्रेलिया से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल सकता है. आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी. गुरु-शुक्र की कृपा से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
5/7

कर्क राशि- गुरु-शुक्र की युति से कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे. आपको आकस्मिक धन का लाभ होगा. पैतृक संपत्ति का भी लाभ उठाने में सक्षम होंगे. गुरु की कृपा से आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
6/7

सिंह राशि- गुरु-शुक्र के शुभ प्रभाव से सिंह राशि के लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे. आपके लिए धन आगमन के कई नए मार्ग खुलेंगे. यह युति आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाली है. शुक्र की कृपा से आपके जीवन में सुख-सुविधाएं आएंगी.
7/7

कन्या राशि- गुरु-शुक्र की युति से कन्या राशि के लोग नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे. आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है. विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है. आपकी सारी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी. आपकी सारी आर्थिक पहले से बेहतर होगी.
Published at : 03 May 2024 06:10 PM (IST)
और देखें























