एक्सप्लोरर
'कबाली' से जुड़ी वो 10 बड़ी बातें जो आपकी कर देगी ये फिल्म देखने को मजबूर
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' रिलीज़ हो चुकी है. लोगों में फिल्म का क्रेज़ इसके रिलीज़ होने से पहले ही देखा जा चुका है. अगर आप अभी भी यह सोच रहे हैं कि फिल्म देखने जाना चाहिए या नहीं, तो यह पढ़कर आपकी दुविधा हल हो सकती है. हम आपको बताने जा रहे हैं 'काबली' से जुड़ी 10 ऐसी बातें जिन्हें जानकर आप भी देखना चाहेंगे रजनीकांत की नई फिल्म 'कबाली'.
1/11

कबाली मलेशिया में रिलीज़ होने वाली पहली इंडियन फिल्म है- 'कबाली' फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग मलेशिया में हुई है इसलिए निर्माताओं ने फिल्म को मलेशिया में भी रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है. इसके साथ ही यह फिल्म मलेशिया में रिलीज़ होने वाली पहली इंडियन फिल्म है. पी रंजीत की यह फिल्म जापानी और चाइनीस वर्ज़न में भी रिलीज़ होगी.
2/11

फिल्म में रजनी की टिपिकल इमेज नहीं है- अपने अंदाज़ के लिए मशहूर सुपरस्टार की टिपिकल इमेज इस फिल्म में देखने को नहीं मिलेगी. निर्देशक पी रंजीत ने फिल्म में सुपरस्टार रजनी से ज़्यादा उनकी एक्टिंग को दर्शाया है.
Published at :
और देखें

कैप्टेन प्रभान्शु कुमार श्रीवास्तवयूपी कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी
Opinion


























