गाजा को तबाह करने वाले इजरायल के सामने अपने बंधकों को छुड़ाना क्यों अब भी है बड़ी चुनौती?

इजरायली सेना ने गजा पट्टी में अपने देश के तीन बंधकों को मार गिराया
Source : PTI
इजरायली सेना ने अपने ही देश के तीन बंधकों को मार गिराया. जिसके बाद पीएम नेतन्याहू को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और बंधकों की रिहाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
इजरायल और गाजा के बीच पिछले 72 दिनों से जंग जारी है. इजरायल ने हमास को पूरी तरह से खत्म करने के उद्देश्य से गाजा पट्टी को लगभग तबाह कर दिया है. वो गाजा में मौजूद हमास के लड़ाकों को पूरी तरह से खत्म









