एक्सप्लोरर

बिलबोर्ड-भजन-रथयात्रा के जरिए न्यूयॉर्क से पेरिस तक राममय होगी दुनिया! प्राण प्रतिष्ठा पर कुछ ऐसे जश्न मनाएंगे भारतीय

Ram Mandir Innaugration: अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हर तरफ जश्न का माहौल है. अयोध्या से लेकर अमेरिका तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

Ram Mandir Opening: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भगवान राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं. इसको लेकर न सिर्फ भारत में जश्न का माहौल है, बल्कि विदेशों में भी उत्साह बना हुआ है. इस बीच अमेरिका में रहने वाले भारतीय नागिरकों ने न्यू जर्सी में एक कार रैली का आयोजन किया. रैली के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने अपनी कारों पर भगवान राम की तस्वीर वाले झंडे लगाए.  

इसके अलावा अमेरिका को कई शहरों पर भव्य मंदिर के विशाल होर्डिंग भी लगाए गए हैं. इतना ही नहीं टेक्सास में भी लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों में राम जप, अखंड रामायण और रामलीला सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था किए जाने की खबरें हैं. 

राम लीला सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
डलास फोर्ट वर्थ हिंदू टेम्पल सोसाइटी ने प्रतिष्ठा समारोह से राम लीला सहित विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है. इनमें राम रक्षा स्तोत्र, श्री रघुनंदन हवन, ढोल ताशा के साथ राम परिवार मूर्ति जुलूस, राम राज्य अभिषेक, पूजन और राम लला की आरती शामिल है.

ग्रेटर ह्यूस्टन में भी पुष्प वाहन परेड और भगवान श्री राम एग्जीबिशन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यहां 500 साल के संघर्ष पर एक वीडियो भी चलाया जाएगा.

फ्रांस में रथ यात्रा
फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित प्लेस डे ला कैपेल से प्रतिष्ठित एफिल टॉवर तक राम रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान एफिल टॉवर पर श्री राम धुन का जाप, भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण भी होगा.

ऑस्ट्रेलिया में भी धूम
इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी स्थित पररामट्टा पार्क और मेलबर्न के किंग्सले पार्क में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके के अलावा ब्रिस्बेन, पर्थ, एडिलेड और न्यू साउथ वेल्स में भी वीएचपी हिंदू समुदायों के साथ कई कार्यक्रम आयोजित करेगी.

मॉरीशस में भी खास इंतजाम
 इसके अलावा राम मंदिर को लेकर मॉरीशस में भी खास इंतजाम किया गया है. यहां 15 जनवरी से सभी मंदिरों में रामायण का जाप किया जा रहा है . इसके अलावा मॉरीशस में 22 जनवरी को दिवाली जैसा उत्सव भी मनाया जाएगा.

अफ्रीका में भी उत्साह का माहौल
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम अफ्रीकी देशों में भी देखने को मिल रही है. विश्व हिंदू परिषद केन्या, तंजानिया, युगांडा, घाना, नाइजीरिया और मोजाम्बिक जैसे देशों में कार रैली और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. बकिंघम, बैंकॉक, सिंगापुर, कुआलालंपुर, जकार्ता और बाली में भी इसी तरह के आयोजनों की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: भारत में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या कह रहा विदेशी मीडिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
'सपने के साथ कब्र में...', ट्रंप के बिना शर्त सरेंडर की मांग पर ईरान का मुंहतोड़ जवाब, खाड़ी देशों से क्यों मांगी माफी?
ट्रंप के बिना शर्त सरेंडर की मांग पर ईरान का मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'सपने के साथ कब्र में...'

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget