एक्सप्लोरर

US Presidential Election: कौन से हैं वो राज्य जहां 24 घंटे की मतगणना के बाद भी फंसा है पेंच

अभी 5 राज्यों के नतीजे आने बाकी हैं.अगर बाइडेन नेवादा जीत लेते हैं तो उनके खाते में सीधे 6 वोट आ जाएंगे.डोनाल्ड ट्रंप के पास इस वक्त 214 इलेकटोरल कॉलेज वोट हैं और उन्हें 56 वोट की दरकार है.

US Elections Result: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है. बाइडेन को 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल चुके हैं और उन्हें सिर्फ 6 वोट की जरूरत है. यानी जैसे ही उन्हें 270 इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे, उनकी जीत हो जाएगी. वहीं, मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अभी 214 इलेकटोरल कॉलेज वोट है. यानी ट्रंप बाइडन से बहुत पीछे हैं. जानिए अभी किन किन राज्यों में पेंच फंसा है.

 नेवादा में लीड कर रहे हैं बाइडेन

अमेरिका में 50 में से सिर्फ 5 राज्यों के नतीजे आने बाकी हैं. नेवादा में बाइडेन लीड कर रहे हैं. अगर बाइडेन नेवादा जीत लेते हैं तो उनके खाते में सीधे 6 वोट आ जाएंगे. ऐसे में वह बहुमत का आंकड़ा छू लेंगे और फिर उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति चुन लिया जाएगा.

अभी किन-किन राज्यों में फंसा है पेंच

नेवादा- इस राज्य में जो बाइडेन और ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. लेकिन अबतक की काउंटिंग के मुताबिक बाइडेन को 49.3 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, ट्रंप को 48.7 फीसदी वोट मिले हैं. यानी बाइडेन बढ़त बनाए हुए हैं. इस राज्य में 6 इलेक्टोरल वोट्स हैं.

नॉर्थ कोरोलिना- 15 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में भी डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर हैं. हालांकि यहां अभी ट्रंप ही बढ़त बनाए हुए हैं. यहां ट्रंप को अभी तक 50.1 फीसदी वोट और जो बाइडेन को 48.7 फीसदी वोट मिले हैं.

अलास्का- तीन इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में डोनाल्ड ट्रंप बढ़त बनाए हुए हैं. यहां ट्रंप को अभी तक 62.1 फीसदी वोट और जो बाइडेन को 33.5 फीसदी वोट मिले हैं.

पेनसिल्वेनिया- 20 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में भी डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर हैं. यहां ट्रंप को अभी तक 50.7 फीसदी वोट और जो बाइडेन को 48.1 फीसदी वोट मिले हैं.

जोर्जिया- 16 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन लगभग बराबरी पर हैं. यहां ट्रंप को अभी तक 49.6 फीसदी वोट और जो बाइडेन को 49.1 फीसदी वोट मिले हैं.

बहुत मुश्किल है ट्रंप की जीत की राह

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के पास इस वक्त 214 इलेकटोरल कॉलेज वोट हैं और उन्हें 56 वोट की दरकार है. जिन चार राज्यों में ट्रंप लीड कर रहे हैं, अगर वो वहां जीत भी जाते हैं तो उन्हें सिर्फ 54 इलेक्टोरल वोट मिलेंगे और उसे 214 में जोड़ लिया जाये तो कुल 268 सीटें ही होती हैं जो 270 से कम हैं. इसलिये ये तय माना जा रहा है जो बाइडेन राष्ट्रपति बनेंगे और डोनाल्ड ट्रंप हार जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने इन मुस्लिम देशों से मांगा हर्जाना, रूस को लगाया फोन, चीनी जहाज ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट | पढ़ें बड़े अपडेट्स
ईरान ने इन मुस्लिम देशों से मांगा हर्जाना, रूस को लगाया फोन, चीनी जहाज ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट | पढ़ें बड़े अपडेट्स
US Iran War News Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
अमेरिका-ईरान के बीच 80% तक बन गई थी बात, फिर ऐसा क्या हुआ गुस्से से तमतमाए अराघची? पाकिस्तान में पीस टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
US-ईरान के बीच 80% तक हुई थी बात, ऐसा क्या हुआ तमतमा उठे अराघची? पीस टॉक फेल होने की असली कहानी
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी से सऊदी अरब परेशान, ट्रंप पर बना रहा दबाव, ईरान-US की बातचीत पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन
Live: अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी से सऊदी अरब परेशान, ट्रंप पर बना रहा दबाव, ईरान-US की बातचीत पर आया PAK का रिएक्शन
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
US Iran Peace Talk: तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
Aluminium Foil Door Trick: दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
Embed widget