एक्सप्लोरर

US Election: अमेरिकी चुनाव में ताकाझांकी कर रहा चीन? ड्रैगन की पूंछ पर पैर रखने का US ने बना लिया प्लान

TikTok in US: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट 2024 में कहा गया है कि चीनी एप टिकटॉक ने साल 2022 में भी चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को निशाना बनाया था. 

US Election TikTok: चीनी एप टिकटॉक की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अमेरिका में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले चीनी एप को लेकर विधेयक पेश किया गया है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा बुधवार को फास्ट-ट्रैक नियमों के तहत टिकटॉक को लेकर मतदान करेगी. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हेन्स ने दावा किया है कि चीन 2024 के अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक का इस्तेमाल कर सकता है. इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति को जानकारी दी. डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि राजा कृष्णमूर्ति ने जब हेन्स से पूछा कि क्या चीन की कम्युनिस्ट पार्टी चुनावों को प्रभावित करने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल करेगी? इसका जवाब देते हुए हेन्स ने कहा 'हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि सीसीपी इसका इस्तेमाल करेगी.'

कंपनी को छह महीने का मिलेगा समय
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने पिछले हफ्ते एक विधेयक पेश किया जो टिकटॉक की मालिक चीनी कंपनी बाइटडांस को शॉर्ट वीडियो एप बेचने के लिए लगभग छह महीने का समय देगा. अगर यह विधेयक पास हो जाता है तो चीनी कंपनी को चीन से नाता तोड़ना होगा. यदि ऐसा कंपनी नहीं करती है तो टिकटॉक को अमेरिका में बैन किया जा सकता है. चीनी एप टिकटॉक का इस्तेमाल 170 मिलियन अमेरिकियों द्वारा किया जाता है.

साल 2022 में भी लगे थे आरोप
सोमवार को जारी अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने साल 2022 में भी चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को निशाना बनाया था. टिकटॉक पर आरोप है कि यह एप अमेरिकी लोगों का डेटा चीनी सरकार को देती है, जिसके आधार पर ड्रैगन अमेरिका में होने वाले चुनावों को प्रभावित करता है. दूसरी तरफ टिकटॉक का कहना है कि उसने अमेरिकी यूजर्स का डेटा चीनी सरकार के साथ साझा नहीं किया है और न ही करेगा. फिलहाल अमेरिका में विधेयक पास होने के बाद चीन कंपनी को बिकने की अनुमति देगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ेंः अब पाकिस्तान को कंगाली से उबारेंगे राष्ट्रपति जरदारी बोले- नहीं लूंगा महीने की 8 लाख की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
Video: दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
Embed widget