एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन-रूस की जंग पर क्वाड की मीटिंग में हुई बात, पीएम मोदी और बाइडेन हुए शामिल

Russia Ukraine War 8th Day Live: आठ दिनों से जारी भीषण युद्ध के बीच रूस-यूक्रेन आज दूसरे दौर की बातचीत कर सकते हैं. रूस का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बेलारूस-पोलैंड के बॉर्डर पहुंच गया है.

Key Events
Ukraine Russia War Live: News and updates, Ukraine Russia latest news and breaking news in hindi Russia Ukraine War Live: यूक्रेन-रूस की जंग पर क्वाड की मीटिंग में हुई बात, पीएम मोदी और बाइडेन हुए शामिल
रूस और यूक्रेन के बीच जंग

Background

Russia Ukraine War 8th Day Live: आठ दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. इस बीच रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच आज दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है. रूस का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बेलारूस-पोलैंड के बॉर्डर (Belarus Poland Border) पहुंच गया है, जहां दोनों पक्षों की बातचीत होगी. यूक्रेन में पिछले एक हफ्ते से हो रहे रूसी सैन्य कार्रवाई से तबाही हर रोज बढ़ती जा रही है. यूक्रेन के अन्य शहरों की तरह खारकीव (Kharkiv) में हालात बेहद खराब हैं. यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ हमलों के रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाने की मांग हो रही है. ये मांग सबसे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने उठाई और अब बहुत से देश इसकी मांग कर रहे हैं. रूस के खिलाफ वॉर क्राइम का मामला चलाने की मांग के साथ ही कार्रवाई भी शुरु हो चुकी है. युद्ध अ'पराधों' की जांच अब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट करेगी, जिसका ऐलान ICC के चीफ प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने किया है.

भारतीय नागरिकों को खारकीव छोड़ने को कहा गया

रूस के हमले के कारण युद्धग्रस्त यूक्रेन के कुछ इलाकों में लगातार खराब होते हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों से खारकीव से तुरंत निकलने और इसके पास ही तीन सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा है, जो 16 किलोमीटर के दायरे में हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी पक्ष से मिली सूचना के आधार पर यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने तत्काल अपने सभी नागरिकों से खारकीव छोड़ने को कहा है. वहींभारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने कहा कि रूसयूक्रेन के खारकीवसुमी एवं अन्य संघर्ष वाले इलाकों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित रास्ता देने के लिये ‘मानवीय गलियारा’ बनाने के वास्ते गहनता से काम कर रहा है. इस बीचनयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बताया कि पहला परामर्श जारी होने के बाद से यूक्रेन की सीमा से करीब 17,000 भारतीय निकल गए हैं. उसने यह भी बताया कि भारतीयों को देश वापस लाने को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में छह उड़ान भारत पहुंच चुकी हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यूक्रेन से निकासी अभियान के तहत अब तक कुल 15 उड़ान भारत आ चुकी हैं. उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे मे 15 उड़ान निर्धारित की गई हैं, जिनमें से कुछ रास्ते में हैं. इस अभियान में भारतीय वायु सेना को भी लगाया गया है.

यूक्रेन शरणार्थियों की संख्या जल्द 10 लाख तक पहुंचने की संभावना

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि पिछले हफ्ते रूस द्वारा किये गये हमले के बाद से यूक्रेन के आठ लाख 74 हजार से अधिक लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं और इस आंकड़े में ‘गुणात्मक बढ़ोतरी’ हो रही है और कुछ घंटों के बाद इस संख्या के 10 लाख को पार कर जाने की उम्मीद है. यूएनएचसीआर की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से वाले पड़ोसी देशों में लोगों का भागकर जाना जारी है और मंगलवार से दो लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन की सीमा पार की है. एक दिन पहले ही मंटू ने आगाह किया था कि यूक्रेन से लोगों का पलायन इतने बड़े पैमाने पर जारी है कि यह इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट होगा. उन्होंने कहा कि यूएनएचसीआर ने पहले अनुमान लगाया था कि यूक्रेन से 40 लाख लोग पलायन कर सकते हैंलेकिन एजेंसी अपने पूर्वानुमान का पुनर्मूल्यांकन करेगी. ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि आधे से अधिक अर्थात करीब चार लाख 54 हजार लोग पोलैंड और एक लाख 16 हजार से अधिक हंगरी गये हैं और 79,300 ने मोल्दोवा में शरण ली है. कुल 69,000 लोग अन्य यूरोपीय देश गये हैं तो 67,000 लोगों ने स्लोवाकिया का रुख किया है.

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine News: रूस-यूक्रेन के बीच आज हो सकती है दूसरे दौर की बातचीत, आठ दिन से जारी है भीषण युद्ध

भारत को S-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति करेगा रूस, नहीं पड़ेगा प्रतिबंधों का असर: रूसी अधिकारी

23:15 PM (IST)  •  03 Mar 2022

यूक्रेन के घटनाक्रम पर क्वाड की मीटिंग में हुई बात

पीएमओ के जारी किए गए बयान के मुताबिक क्वाड नेताओं ने इस साल जापान में होने वाली शिखर वार्ता में ठोस नतीजे हासिल करने के उद्देश्य के साथ सहयोग तेज करने पर सहमति जतायी. मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के अहम उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए. पीएमओ के मुताबिक क्वाड बैठक में यूक्रेन में घटनाक्रम के साथ ही उसके मानवता पर असर पर चर्चा की गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड नेताओं की मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा के साथ हिस्सा लिया. ’’क्वाड नेताओं ने इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर में वाशिंगटन में बैठक में हिस्सा लिया था.

20:17 PM (IST)  •  03 Mar 2022

यूक्रेन संकट पर क्वाड की वर्चुअल बैठक शुरू

यूक्रेन संकट को लेकर क्वॉड की वर्चुअल बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी भी मौजूद हैं. साथ ही ऑस्ट्रेलिया और जापान के पीएम भी बैठक में शामिल हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, 'किस किस को प्यार करूं 2' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
Jaggery Side Effects: सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget