एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट और भारी विरोध के बीच सैन्य विमान से देश छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

Gotabaya Rajapaksa: राष्ट्रपति के रूप में, राजपक्षे को गिरफ्तारी से छूट प्राप्त है, और माना जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने की संभावना से बचने के लिए वह देश छोड़कर चले गए हैं.

Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बुधवार तड़के देश छोड़कर भाग गए. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने इमिग्रेशन अधिकारी का हवाला देते हुए बताया है कि राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और दो सुरक्षाकर्मी श्रीलंका वायुसेना के विमान में सवार होकर मालदीव की राजधानी माले निकल गए. इमिग्रेशन सूत्रों के मुताबिक राजपक्षे, उनकी पत्नी और दो अंगरक्षक एंटोनोव -32 सैन्य विमान (Antonov-32 Military Aircraft) में सवार चार यात्रियों में शामिल थे, जिन्होंने श्रीलंका के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. माले में एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि मालदीव पहुंचने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा के तहत एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया.

हालांकि, गोटाबाया राजपक्षे भारी दबाव के चलते राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा देने पर राजी हो गए थे. लेकिन रायटर्स के मुताबिक, श्रीलंका के पार्टियामेंट्री स्पीकर ने बताया कि राष्ट्रपति का इस्तीफा मिलना अभी बाकी है. रायटर्स ने मंगलवार को बताया कि जब 20 जुलाई को पार्लियामेंट में चुनाव होगा तो श्रीलंका की मुख्य विपक्षी पार्टी अपने नेता साजिथ प्रेमदासा को देश का अगला राष्ट्रपति चुनेंगे.

राष्ट्रपति के रूप में, राजपक्षे को गिरफ्तारी से छूट प्राप्त है, और माना जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने की संभावना से बचने के लिए वह देश छोड़कर चले गए हैं. राजपक्षे ने देश छोड़ने की एक कोशिश और की थी लेकिन तब इमीग्रेशन अधिकारियों की तरफ से गतिरोध का सामना करना पड़ा था. इमीग्रशन अधिकारियों वीआईपी सेवाओं से हट गए और उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति को सार्वजनिक काउंटर से गुजरना होगा लेकिन इसके लिए राजपक्षे तैयार नहीं थे. इसके बाद उन्होंने एक नेवी पेट्रोल क्राफ्ट (Navy Patrol Craft) में द्वीप छोड़ने के बारे में सोचा था. 

बता दें शनिवार (9 जुलाई) को हजारों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में घुस गए थे लेकिन इससे पहले ही राजपक्षे आवास से निकल चुके थे. उसके बाद से ही उनकी लोकेशन के बारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. 

आज देना है राजपक्षे को इस्तीफा 
राष्ट्रपति के देश छोड़ कर जाने की खबर ऐसे समय में आई है जब उन्हें अपनी घोषणा के मुताबिक आज (13 जुलाई) को इस्तीफा देना है. राष्ट्रपति आवास में प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद राजपक्षे ने 13 जुलाई को इस्तीफे देने की बात कही थी. अब राष्ट्रपति के देश छोड़कर चले जाने के बाद उनके इस्तीफे को लेकर भी सवाल खड़े  हो गए हैं. हालांकि मंगलवार को मीडिया रिपोट्स में दावा किया गया था कि राजपक्षे ने अपने त्याग पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: 

Sri Lanka Crisis: लोगों की मुसीबत नहीं हो रहीं कम, लकड़ी जलाकर बना रहे खाना, देश में नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर

Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने त्यागपत्र पर किए हस्ताक्षर, कल होगी औपचारिक घोषणा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget