एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के अवदीव्‍का शहर पर रूस का हुआ पूरा कब्‍जा, 9 माह तक चली लंबी लड़ाई, जेलेंस्‍की ने वापस बुलाए सैन‍िक

Ukraine-Russia War: अवदीव्‍का शहर में महीनों की भीषण लड़ाई के बाद रूसी सेना के बीच घ‍िरे यूक्रेनी सैन‍िकों की जान बचाने के ल‍िए राष्‍ट्रपत‍ि वलोड‍िमि‍र जेलेंस्‍की ने उनको वापस बुला ल‍िया है.  

Russia-Ukraine War: यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध जारी है. मई 2023 में यूक्रेन के बखमुत शहर (Bakhmut) पर कब्‍जा करने के बाद रूस को करीब 9 माह बाद बड़ी कामयाबी हास‍िल हुई है. रूस ने यूक्रेन के अवदीव्‍का (Avdiivka) स‍िटी पर अपना पूरा कंट्रोल कर ल‍िया. हालांकि, रव‍िवार (18 फरवरी) को मॉस्को ने दावा क‍िया क‍ि युद्ध की सबसे भीषण लड़ाई के बाद भी कुछ यूक्रेनी सैनिक सोवियत काल के विशाल कोक प्लांट में छिपे हुए थे. 

समाचार एजेंसी रायटर्स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, करीब दो साल पहले रूस के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लाद‍िमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का आदेश द‍िया था. उस आदेश के बाद से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. इस युद्ध के दौरान रूस ने प‍िछले साल बखमुत स‍िटी पर जीत हास‍िल की थी. इसके बाद अब अवदी‍व्का शहर पर उसके फुल कंट्रोल होने को उसकी बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. 

भीषण लड़ाई के चलते मलबे में तब्दील हुआ पूरा शहर 

रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है क‍ि उसके सैनिक 1,000 किमी (620 मील) की फ्रंट लाइन के ह‍िस्‍से में करीब 8.6 किमी (5.3 मील) आगे बढ़ चुके हैं. इस दौरान भीषण लड़ाई में रूसी सैनिक आगे बढ़ते रहे ज‍िसके चलते पूरा शहर मलबे में तब्दील हो गया है.  

सैन‍िकों को यूक्रेन ने बुलाया वापस

उधर, यूक्रेन का दावा है क‍ि महीनों की भीषण लड़ाई के बाद अब उसने अपने सैन‍िकों के घ‍िरे होने के चलते उनको बचाने के ल‍िए वापस बुला ल‍िया है. वहीं, अवदीव्‍का पर जीत हास‍िल होने पर रूसी राष्‍ट्रपत‍ि पुतिन ने अपने सैन‍िकों को इसकी बधाई दी है. अवदीव्‍का पर रूस के पूर्ण न‍ियंत्रण को उन्‍होंने बड़ी जीत बताया है.  

प‍िछले साल से यूक्रेनी जवानों को खदेड़ने में जुटे थे रूसी सैनिक 

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, प‍िछले साल यूक्रेन रूसी सीमाओं को भेदकर उसमें एंट्री करने में नाकाम रहा था. इस नाकामी के बाद से मॉस्को लगातार यूक्रेनी सैन‍िकों को खदड़ने और कुचलने की बड़ी कोशिश में जुटा रहा है. उसका दावा है क‍ि कीव कोई बड़ी रणनीत‍ि बनाने पर व‍िचार कर रहा है. यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि वलोड‍िमि‍र जेलेंस्‍की ने युद्ध को जारी रखने को लेकर नए कमांडर की न‍ियुक्‍त‍ि भी की है. 

उधर, अवदीव्‍का पर पूर्ण कब्‍जे को लेकर क्रेमलिन की ओर से वेबसाइट पर एक बयान भी रि‍लीज क‍िया गया है. स्‍टेट चीफ ने रूसी सैनिकों को इस बड़ी और महत्‍वपूर्ण जीत के ल‍िए बधाई दी. 

यह भी पढ़ें: गोलियों से फिर दहला अमेरिका, सैन डिएगो में अज्ञात ने की गोलीबारी, 1 शख्स की मौत, आरोपी गिरफ्त से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

वीडियोज

AI के दम पर आगे बढ़ेगी Tata Motors, AIEQU Mobility से बदलेगा Game | Paisa Live
Moody’s Report: FY27 में India GDP Growth 6.4% Banking Sector Strong & Resilient Outlook |Paisa Live
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
Vishwambhara Box Office: एक हिट देने के बाद अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
Odisha Child Death Due To Lice: सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
NEET UG 2026: NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
Embed widget