एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच चीन ने दिया ये बड़ा बयान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से हमले के आदेश के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगहों पर रूसी सेना द्वारा जोरदार मिसाइल हमले जारी हैं.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से हमले के आदेश के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगहों पर रूसी सेना द्वारा जोरदार मिसाइल हमले जारी हैं.  वैश्विक समुदाय के माथे पर चिंता की रेखाएं हैं. इसी बीच चीन ने एक बड़ी बात कही है. 

चीन ने बयान जारी कर कहा है कि वह अमेरिका की तरह युद्धरत दोनों देशों को हथियार या युद्ध में सहायता से जुडे़ किसी भी तरह की सामाग्री की आपूर्ती नहीं करेगा. रूस के निकट सहयोगी चीन ने यूक्रेन मुद्दे से संबद्ध सभी पक्षों से संयम बरतने तथा और तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से परहेज करने की अपील की है.

चीन ने की संयम बरतने की अपील

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि झांग जून ने यह बयान रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद दिया है. चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बृहस्पतिवार को खबर दी कि झांग ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 76 वें सत्र में पूर्ण बैठक में कहा, ‘‘ वर्तमान परिदृश्य में सभी संबंधित पक्षों को संयम बरतना चाहिए तथा ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे तनाव और बढ़े.’’

पुतिन ने कहा भुगतने होंगे परिणाम

टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का रूस का कदम उस देश से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर उठाया गया है. उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि वे रूस की कार्रवाई में दखल देते हैं तो उन्हें ‘ऐसे परिणाम भुगतने होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे.’’

शिन्हुआ के अनुसार झांग ने कहा, ‘‘ चीन यूक्रेन में उभरती स्थिति पर ध्यान दिये हुए है. सभी देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा पर चीन का रूख निरंतर एक-सा रहा है. संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को संयुक्त रूप से अक्षुण्ण रखा जाना चाहिए. ’’

तनाव बढ़ाने वाले कदम उठाने से करें परहेज

झांग ने कहा कि हमारा मानना है कि यूक्रेन के मुद्दे की जड़ें ऐतिहासिक एवं वर्तमान कारकों में समायी हुई हैं. उन कारकों की परस्पर क्रिया से स्थिति यहां तक पहुंची है. वर्तमान परिदृश्य में सभी संबंधित पक्षों को संयम बरतना चाहिए और कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे और तनाव बढ़े.

झांग ने कहा, ‘‘ हम राजनयिक समाधान ढूढने में जुटे सभी पक्षों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन करते हैं.’’ चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बीजिंग में मीडिया ब्रीफिंग में कहा,‘‘वर्तमान परिस्थिति में यूक्रेन मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं.’’

आर्थिक प्रतिबंध नहीं है समस्या का समाधान

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका को यूक्रेन मुद्दों एवं रूस के साथ संबंधों को निपटने के दौरान चीन एवं अन्य देशों के वैध अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए.’’ उन्होंने रूस के विरूद्ध अमेरिका की पाबंदियों की निंदा की और कहा , ‘‘ प्रतिबंध समस्याओं के समाधान के कभी मौलिक रूप से कारगर तरीके नहीं हैं और चीन हमशा एकतरफा पाबंदियों का विरोध करता है.’’

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन पर हमले के बीच NATO का बड़ा फैसला, रूस के खिलाफ कार्रवाई की पहल शुरू - लातविया पहुंची अमेरिकी सेना

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के आदेश क्यों दिए? रूस ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget