एक्सप्लोरर

Nepal Election: वर्तमान सरकार में शामिल हैं 5 दल, पिछले आम चुनाव में हासिल किए थे 90 फीसदी वोट

Nepal Election News: शेर बहादुर देउबा ने जुलाई 2021 में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ ली थी. नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा सात दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं.

Nepal Election 2022: पड़ोसी देश नेपाल में 20 नवंबर को आम चुनाव होने जा रहे हैं. मतदान प्रक्रिया एक ही चरण में पूरी होगी. संघीय संसद (Federal Parliament) के कुल 275 सदस्यों में से 165 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान (Direct Voting) से होगा जबकि बाकी 110 का चुनाव आनुपातिक पद्धति (Proportional Method) से होगा. इसी तरह प्रांतीय विधानसभा (Assembly) के कुल 550 सदस्यों में से 330 सीधे निर्वाचित होंगे और 220 आनुपातिक तरीके से चुने जाएंगे. 

वर्तमान में नेपाली कांग्रेस गठबंधन की सरकार

नेपाल में वर्तमान में नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में पांच पार्टियां शामिल हैं. गठबंधन सरकार में शामिल दलों में नेपाली कांग्रेस, राष्ट्रीय जन मोर्चा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशलिस्ट) और जनता समाजवादी पार्टी शामिल है. पिछले आम चुनाव में तकरीबन 90 फीसदी वोट इन पांच दलों के हिस्से में गए थे जबकि 10.37 फीसदी वोट दूसरे दलों को मिले थे. उनमें से कोई भी दल अकेले तीन फीसदी वोट नहीं पा सका था, इसलिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली सीट पाने से वे तमाम पार्टियां वंचित रह गईं. इसका फायदा पांच बड़े दलों को मिला. 

शेर बहादुर देउबा पांचवीं बार पीएम

शेर बहादुर देउबा ने केपी ओली के पद छोड़ने के बाद जुलाई 2021 में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ ली थी. नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा सात दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं. वह नेपाली कांग्रेस के एक अनुभवी राजनेता हैं. बतौर प्रधानमंत्री देउबा का यह पांचवां कार्यकाल है. उनका पहला कार्यकाल सितंबर 1995 से मार्च 1997 तक था. 

2008 के बाद से 10 अलग-अलग सरकारें रहीं सत्ता में

2008 में नेपाल में 239 साल पुरानी राजशाही के खात्मे के बाद से राजनीतिक स्थिरता एक बड़ी चुनौती रही है. तब से लेकर अब तक देश में 10 अलग-अलग सरकारें सत्ता में रही हैं. नेपाल की तीन प्रमुख पार्टियां- नेपाली कांग्रेस, कम्युनिस्ट यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनिस्ट (यूएमएल) पार्टी और माओइस्ट सेंटर हैं. इन पार्टियों ने अतीत में अलग-अलग गठबंधनों का नेतृत्व किया है. हालांकि, सत्ता संघर्ष और अंदरूनी कलह की वजह से किसी ने भी कार्यकाल के 5 साल पूरे नहीं किए.

इस बार किसके बीच होगा मुकाबला?

नेपाल में इस बार चुनाव में मुकाबला नेपाली कांग्रेस पार्टी और यूएमएल पार्टी के बीच देखा जा रहा है. नेपाली कांग्रेस अभी चार-पार्टियों के सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व करती है. नेपाली कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने माओइस्ट सेंटर पार्टी के साथ गठबंधन किया है, जो पूर्व माओवादी विद्रोहियों का एक प्रमुख समूह है. वहीं, 70 साल के केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में यूएमएल पार्टी एक शाही समूह के साथ कमजोर गठबंधन में है.  

इसे भी पढ़ेंः-

'ये बात करने का तरीका नहीं होता'... कनाडा के पीएम ट्रूडो पर भड़के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget