एक्सप्लोरर

17 बार गर्भवती होने का किया नाटक, लाखों रूपये कमाए और अब सलाखों के पीछे बंद

Italy Women Fakes Pregnancy: इटली की एक महिला ने 17 बार गर्भवती होने का नाटक किया ताकि वह काम से छुट्टी ले सके और सरकारी मदद का लाभ उठा सके.

Italy Women Fakes Pregnancy: मां बनने का एहसास अपने आप में बेहद खास होता है लेकिन कुछ महिलाएं इसका गलत फायदा उठाती है. ऐसा ही एक मामला इटली से सामने आया है, जहां एक महिला ने एक नहीं बल्कि 17 बार गर्भवती होने का नाटक कर अपने काम से छुट्टी ली लेकिन अब उसकी चोरी पकड़ी गई है.

इटली में रहने वाली 50 साल की बारबरा इओले ने 24 साल में 17 बार गर्भवती होने का नाटक कर चुकी है. इस दौरान बारबरा मातृत्व अवकाश और सरकार द्वारा दी जाने वाली साहयता का भी लाभ भी उठा रही थी.

17 बार गर्भवती होने का किया नाटक

महिला ने बताया कि वह 17 बार मां बनने वाली थी. जिसमें से 12 बार उन्हें अबॉर्शन करना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं जिनका नाम बेनेडेटा,  एंजेलिका, अब्रामो, लेटिजिया और इस्माइल है, लेकिन महिला के पास अपने बच्चों के जन्म से जुड़े कोई भी रिकॉर्ड नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि बारबरा कभी भी गर्भवती नहीं हुई और हमेशा नाटक करती रही.

जेल में बंद है आरोपी महिला 

बता दें कि महिला ने कथित तौर पर पिछले साल के दिसंबर के महीने में अपने छोटे बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद पुलिस महिला पर नजर रखी हुई थी. पुलिस के पास सुबूत होने के बाद भी अपने अपराध से मुकरती रही. पुलिस ने महिला पर 110,000 यूरो का लाभ उठाने और काम से छुट्टी पाने के लिए 17 बार गर्भवती होने का नाटक करने का आरोप लगाया और अभी वह धोखाधड़ी के आरोप में जेल में सजा काट रही हैं.

क्लिनिक से चुराती थी जन्म प्रमाण प्रत्र 

एक वकील ने दावा किया कि महिला पिछले 20 सालों से रोम के क्लिनिक से जन्म प्रमाण प्रत्र चुराती थी और कई बार उन्होंने डॉक्टरों के नकली साइन भी लिए हैं. महिला अपने आप को गर्भवती दिखाने के लिए पेट में तकिया रखती थी और धीमी गति से चलती थी ताकि लोगों को भरोसा हो सके कि वह गर्भवती हैं. 

पति भी बारबरी की धोखाधड़ी में थे शामिल

बारबरा की धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद उनके पति डेविड ने बताया कि वह बारबरा की इन हरकतों से वाकिफ थे. उन्होंने बताया कि 2012 में उनका रिश्ता शुरू हुआ था और तभी से उन्हें पत्नी की इन हरकतों के बारे में पता था. जब से बारबरा की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है तब से पति अपनी सजा कम कराने के लिए उनके खिलाफ गवाही दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-'UAE में हमारे लोग मांग रहे भीख', पाकिस्तानी बोला- अमेरिका में देश का नाम बताने में आती है शर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget