एक्सप्लोरर

Iran Israel Tensions: ईरानी संसद में लगे 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, हमलों का मनाया जश्न, जानें क्या बोले नेतन्याहू

Iran Attacked Israel: ईरान ने 300 से अधिक ड्रोन से और मिसाइलों के जरिए इजरायल पर हमला किया है. हालांकि इजरायल ने दावा किया है कि उसे बहुत कम नुकसान हुआ है. इस हमले से एक नई जंग छिड़ने के आसार हैं.

Iran Israel war: मिडिल ईस्ट में रविवार (14‌ अप्रैल) को नई जंग शुरू हो गई है. ईरान ने 300 से अधिक ड्रोन के जरिए इजरायल पर हवाई हमले किए. इतना ही नहीं ईरानी संसद में इन हमलों का जश्न भी मनाया गया. सीरिया की राजधानी दमिश्‍क में ईरानी दूतावास पर हमले के बाद ईरान ने 300 से भी ज्‍यादा ड्रोन और मिसाइल से इजरायल पर एयर स्‍ट्राइक कर दी. इसके बाद दोनों देशों में सशस्त्र टकराव के आसार बने हुए हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के हमले को ब्लॉक कर दिया गया है.

इधर, इजरायल ने लेबनान में हमला कर हिजबुल्‍ला से जुड़े संगठन के ठिकानों को तबाह करने का दावा किया है. इन सबके बीच, ईरान के चीफ ऑफ स्‍टाफ मेजर जनरल बाघेरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने दावा किया कि ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा और ईरान इसे और आगे नहीं बढ़ाना चाहता है. लगे हाथ इजरायल को चेतावनी भी दे दी.

ईरान ने कहा- हम और ज्यादा हमले नहीं करना चाहते

ईरान के चीफ ऑफ स्‍टाफ मेजर जनरल बाघेरी ने कहा, ‘ऑपरेशन (इजरायल पर एयर स्‍ट्राइक) सफलतापूर्वक पूरा हुआ. ईरान इस ऑपरेशन को पूरा मानता है और इसे आगे जारी रखने की मंशा नहीं रखता है. हालंकि, यदि इजरायल ने इसके जवाब में कुछ किया तो हमारा अगला ऑपरेशन इससे कहीं ज्‍यादा बड़ा और व्‍यापक होगा.’

ईरानी संसद में जश्‍न

इजरायल पर एयर स्‍ट्राइक के बाद ईरान की संसद में जश्‍न मनाया गया. इसके साथ ही इजरायल को चेतावनी भी दी गई. ईरानी मीडिया के अनुसार, संसद (मजलिस) के स्‍पीकर ने कहा कि इजरायल या उसके समर्थकों की ओर से किसी भी तरह का हमला या अन्‍य तरह का दुस्‍साहस किया गया तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा. 

हमले के बाद इजरायल ने क्या कहा

‘न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स’ की रिपोर्ट ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि ईरान की तरफ से 185 ड्रोन, 110 जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम मिसाइल और 36 क्रूज मिसाइल दागी गईं. हालांकि, इजरायल का दावा है कि ईरान के हमले में एक सैन्‍य ठिकाने को मामूली नुकसान पहुंचा है, ज्‍यादा कुछ खास असर नहीं पड़ा.

हालांकि अधिकारी ने इजरायल की रणनीति के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमने ईरानी ड्रोन्स, मिसाइलों को रोक लिया. हमलों को ब्लॉक कर दिया. हम साथ मिलकर जीत हासिल करेंगे.

ये भी पढ़ें:Iran-Israel War: कैसे दोस्ती दुश्मनी में हुई तब्दील, कैसा था ईरान-इजरायल का रिश्ता? जानिए मिडिल ईस्ट के युद्ध का भारत पर क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का हाल
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget