एक्सप्लोरर

India Japan Relations: 19 मार्च से भारत यात्रा पर जापान के प्रधानमंत्री, जानिए दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों में क्या बातें हो सकती हैं?

Japan PM Fumio Kishida India Visit: जापानी प्रधानमंत्री किशिदा की इस महीने के मध्य में नई दिल्ली की यात्रा प्रस्तावित है. भारत में जहां G-20 अर्थव्यवस्थाओं की समिट होगी, वहीं जापान G-7 को होस्ट करेगा.

Japan PM India Visit News: इस साल भारत में होने वाले G20 सम्‍मेलन से पहले कई देशों के विदेश मंत्री नई दिल्‍ली आए हैं. अगले कुछ दिनों में जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) भी भारत आएंगे. यहां वह अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलेंगे. दोनों देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत की संभावना है.

न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत यात्रा 19 मार्च से शुरू होगी, जिसमें वह वह 3 दिन भारत में रहेंगे. वहीं, निक्केई एशिया के हवाले से एक सरकारी सूत्र ने शुक्रवार को कहा, 'टोक्यो इस साल G-7 देशों के समूह की अध्यक्षता करेगा, लेकिन उसका भारत में होने वाली G-20 अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अध्यक्षता पर असर नहीं पड़ेगा.

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के दौरे से पहले उनकी सरकार द्वारा विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी को G-20 के शीर्ष राजनयिकों की बैठक में नहीं भेजने की खबरों ने ग्‍लोबल-एक्‍सपर्ट्स को सोचने पर मजबूर कर दिया था, G-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित की गई.

तीन दिनों के लिए भारत दौरे पर रहेंगे किशिदा

निक्केई एशिया ने बताया कि जापानी प्रधानमंत्री किशिदा, जिनके 19 मार्च से तीन दिनों के लिए भारत आने की संभावना है, मोदी के साथ इस बात की पुष्टि करने के लिए उत्सुक हैं कि टोक्यो और नई दिल्ली, इस वर्ष के G-7 और G-20 अध्यक्षों के रूप में, एक-दूजे के साथ अधिक निकटता से मिलकर काम करेंगे.

रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगवा रहा है जापान

अभी जापान का ध्‍यान रूस-यूक्रेन की जंग पर भी है, जो अन्य G-7 सदस्यों के साथ मिलकर, रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ा रहा है, लेकिन भारत ने रूस के खिलाफ दंडात्मक उपायों को लागू करने से परहेज किया है. ग्‍लोबल-एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि भारत "ग्लोबल साउथ" के एक प्रमुख राष्ट्र के रूप में भी उभरा है, और यह शब्द सामूहिक रूप से एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में विकासशील देशों को संदर्भित करता है.

जापान के हिरोशिमा में होगी G-7 समिट 

कहा जा रहा है कि किशिदा जापान के पश्चिमी शहर हिरोशिमा में मई में होने वाले G-7 इन-पर्सन समिट की सफलता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भारत जैसे देशों के साथ संबंधों को गहरा करने के इच्छुक हैं. बता दें कि हिरोशिमा वही शहर है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी परमाणु बम से तबाह हो गया था.

सूत्रों के मुताबिक,भारतीय पीएम मोदी के साथ होने वाली बैठक के दौरान जापानी पीएम किशिदा मोदी को G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे.

इन देशों की है G ग्रुप में भागीदारी

G-7 विकसित देशों का समूह है, जिसमें ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका आदि शामिल हैं. ये ही देश G-20 में भी हैं. इस समूह के अन्‍य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको, रूस भी शामिल हैं. इनके अलावा सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और तुर्की एवं यूरोपीय संघ के प्रतिनिध भी आते हैं. 

यह भी पढ़ें: India-Maldives Relations: "इंडिया हमारे लिए स्पेशल..." बोले मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद- माले की विदेश नीति में इंडिया फर्स्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget