एक्सप्लोरर

World Corona: दुनियाभर में कोरोना के मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी, अफ्रीका को छोड़कर हर जगह हुआ इजाफा

Corona Virus Cases: अफ्रीका में कोविड के मामले बढ़ने के बाद इस सप्ताह पहली बार मामले कम हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन के मामले तेज़ी से बढ़े थे और मामले तेजी से कम हुए.

Coronavirus in World: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महामारी की अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि दुनियाभर में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में करीब 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मौत के मामले स्थिर है.

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले हफ्ते Covid-19 के करीब डेढ़ करोड़ नए मामले आए और 43,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. अफ्रीका को छोड़कर दुनियाभर में कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है लेकिन अफ्रीका में 11 प्रतिशत की कमी आई है. पिछले हफ्ते संगठन ने एक सप्ताह में 95 लाख मामले दर्ज किए थे और कहा था कि यह महामारी की सुनामी है.

WHO ने कहा कि वायरस का बेहद संक्रामक ओमिक्रोन स्वरूप दुनिया भर में फैल रहा है और यह वायरस के डेल्टा स्वरूप (Delta Variant) को बाहर कर रहा है. ओमिक्रोन वेरिएंट का सबसे पहले पता नवंबर के अंत में दक्षिण अफ्रीका में चला था और संगठन के मुताबिक साझा किए सभी सीक्वेंस में ओमीक्रोन की हिस्सेदारी करीब 59 फीसदी है. ओमिक्रोन (Omicron) ने मामलों के दोगुने होने का समय कम किया है और इस बात के सबूत हैं कि यहरोग प्रतिरोधकक्षमता से बच सकता है. कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि यह वायरस के पहले के स्वरूपों की तुलना में कम घातक है.

दक्षिण अफ्रीका में गुजर चुकी कोरोना की लहर!

दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन के मामले तेज़ी से बढ़े थे और मामले तेजी से कम हुए. विशेषज्ञों का मानना है कि लहर गुजर चुकी है. WHO ने इस हफ्ते कहा कि अफ्रीका में कोविड के मामले बढ़ने के बाद इस सप्ताह पहली बार मामले कम हुए हैं. ब्रिटेन और अमेरिका के वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती संकेतों से लगता है कि ओमिक्रोन के मामले शीर्ष तक पहुंच चुके हैं लेकिन वे इस बात को लेकर अब भी अनिश्चित हैं कि महामारी का अगला चरण कैसा होगा. अमेरिका में इस हफ्ते सबसे ज्यादा 78 फीसदी मामले आए हैं.

यूरोप में नए मामले 31 फीसदी बढ़े हैं जबकि मौत होने के मामले में 10 फीसदी की कमी आई है. सबसे ज्यादा मामले दक्षिणपूर्व एशिया से आए हैं जहां 400 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है और इसमें सबसे अधिक मामले भारत, तिमोर लेस्त, थाइलैंड और बांग्लादेश से रिपोर्ट हुए हैं. क्षेत्र में मुत्यु होने के मामले में छह प्रतिशत की कमी आई है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना संक्रमित होने पर कौन सी दवा लें, ज्यादा खांसी होने पर क्या करें? डॉ वीके पॉल ने दिया तमाम सवालों का जवाब

Corona Discharge Policy: केंद्र ने डिस्चार्ज पॉलिसी में किया बदलाव, जानें अब अस्पताल में कब तक रहना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget