एक्सप्लोरर

चीन का फिशिंग अटैक! ताइवान के पास सैनिकों के जमावड़े के बाद अब चीन की नई चाल, अमेरिका के लिए भी बनी चुनौती

China-Taiwan Conflict: चीन ने फिशिंग बोट्स समंदर में उतार दिए हैं. हजारों की संख्या में चीन के फिशिंग ट्रॉलर और जहाज दक्षिण और पूर्व चीन सागर में रवाना हो गए हैं.

China-Taiwan Conflict: ताइवान (Taiwan) के करीब अपनी सैन्य ताकत की नुमाइश के साथ ही अब चीन (China) ने अपनी एक और ताकत को समंदर में उतार दिया है. यह ताकत है फिशिंग बोट्स (Fishing Boats) की. हजारों की संख्या में चीन के फिशिंग ट्रॉलर और जहाज दक्षिण और पूर्व चीन सागर में रवाना हो गए हैं. आमतौर पर गर्मियों के दिनों में इन नौकाओं के मछली पकड़ने पर प्रतिबंध होता है ताकि समुद्र को जीव संपदा जोड़ने का वक्त मिल सके.

हालांकि, मई से अगस्त मध्य तक के लिए प्रभावी इस मियाद के खत्म होते ही अब 16 अगस्त की दोपहर से चीन के फिशिंग ट्रॉलर पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में दौड़ गए हैं. यह ताइवान के दोनों तरफ का समुद्री इलाका है. चीन तट से महज 160 किमी की दूर पर मौजूद ताइवान के लिए यह बड़ा संकट है क्योंकि इस इलाके में चीनी नौकाओं की बहुतायत में मौजूदगी और बड़े पैमाने पर उनकी फिशिंग गतिविधियां मौजूदा तनाव के दौर में नई परेशानियां बढ़ा सकती है. साथ ही मछली पकड़ने को लेकर टकराव की स्थितियां भी बढ़ाती हैं.

फिशिंग अटैक दक्षिण अमेरिका के लिए भी बन रहा चुनौती

चीन का यह फिशिंग अटैक केवल ताइवान के लिए ही नहीं पूर्वी एशिया और यहां तक कि दक्षिण अमेरिका के लिए भी चुनौती बन रहा है. चीन के मछुआरा जहाज प्रशांत महासागर के दूसरे छोर पर मौजूद दक्षिण अमेरिका के नजदीकी इलाके तक पहुंचने लगे हैं. खुले समुद्र में चूंकि किसी देश का नियम नहीं चलता है लिहाजा यहां संख्या का जोर ही सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में दुनिया का सबसे बड़ा मछुआरा नौकाओं का बेड़ा है. एक अनुमान के मुताबिक चीन के पास करीब 17 हजार डीप वॉटर फिशिंग जहाजों का बेड़ा है.

चीन दुनिया में मछलियों और समुद्री उत्पादों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है

चीन के इस फिशिंग अटैक के मद्देनजर दुनिया की बड़ी समुद्री इंश्योरेंस कंपनी स्टैंडर्ड क्लब और उसकी सहयोगी ओएसिस पीएंडआई ने समुद्री मालवाहक जहाजों को आगाह किया है. बीते कुछ सालों के दौरान चीन की मुछुआरा नौकाओं के मालवाहक जहाजों से टकराने की कई घटनाएं हुई हैं. चीन दुनिया में मछलियों और समुद्री उत्पादों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है.

दुनिया में पकड़ी जाने वाली मछलियों का एक तिहाई हिस्सा अकेले चीन की भूख मिटाने में खप जाता है. चीन में मछली की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 38 किलोग्राम है जो वैश्विक औसत से अधिक है. वहीं चीन के हॉन्गकॉन्ग में मछली की सालाना प्रतिव्यक्ति खपत 70 किलोग्राम तक है जो दुनिया में सबसे अधिक है.

यह भी पढ़ें.

Bihar Politics: बिहार के कानून मंत्री को लेकर CM नीतीश पर बढ़ा दबाव, CPI माले ने कार्तिक को बर्खास्त करने की उठाई मांग

Anand Mohan Case: आनंद मोहन केस में जेल में तैनात 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
रूस से तेल खरीद जारी रखेगा भारत, अमेरिका ने बढ़ाई छूट, होर्मुज संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला
रूस से तेल खरीद जारी रखेगा भारत, अमेरिका ने बढ़ाई छूट, होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
US-Iran War: अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा ईरान? यूरेनियम पर ट्रंप को फिर दिखाई आंख, कहा- हम नहीं सौंपेंगे
अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा ईरान? यूरेनियम पर ट्रंप को फिर दिखाई आंख, कहा- हम नहीं सौंपेंगे
'बैग में मिला गांजा..', अमेरिका के को-पायलट को एयर इंडिया ने वापस भारत भेज दिया
'बैग में मिला गांजा..', अमेरिका के को-पायलट को एयर इंडिया ने वापस भारत भेज दिया

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
Territorial Army Recruitment 2026: 161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
Embed widget