एक्सप्लोरर

Bangladesh Election: हिंसा और बहिष्कार के बीच बांग्लादेश में महज 40 फीसदी वोटिंग, क्या शेख हसीना सरकार की होगी वापसी?

Bangladesh Election Update: बांग्लादेश में रविवार को हिंसा के बीच आम चुनाव हुए. मुख्य विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था, जिससे वोटिंग पिछले चुनाव की तुलना में बेहद कम रहा.

Bangladesh Election: बांग्लादेश में रविवार (07 जनवरी) को हिंसा के बीच आम चुनाव हुए. भारतीय समय के अनुसार, मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुए, जो कि शाम 4 बजे समाप्त हो गया. पड़ोसी देश में चीफ इलेक्शन कमिश्नर के अनुसार, करीब 40% वोटिंग हुई. मुख्य विपक्षी पार्टी के चुनाव में बहिष्कार किए जाने की वजह से सत्ताधारी अवामी लीग की जीत तय मानी जा रही है.

बांग्लादेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी का आरोप है कि हसीना के नेतृत्व में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते. ऐसे में विपक्ष ने शेख हसीना से पद छोड़ने और कार्यवाहक सरकार की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की थी. उधर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि बीएनपी एक आतंकी संगठन है. उन्होंने जनता से वोट डालकर लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखाने की अपील की. हालांकि उनकी अपील का बहुत असर नहीं हुआ. 

अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने की थी निष्पक्ष चुनाव की अपील 

बांग्लादेश के परिधान उद्योग के प्रमुख ग्राहक संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी देशों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की अपील की थी. मालूम हो कि 1971 में पाकिस्तान से आजादी के बाद बांग्लादेश में यह 12वां चुनाव था. चुनाव आयोग ने कहा कि 2018 में पिछले चुनाव में कुल मतदान 80% से अधिक था. ऐसे में इस बार वोटिंग में बेहद गिरावट दर्ज की गई है. आयोग के सचिव जहांगीर आलम ने बताया कि अनियमितता के कारण तीन केंद्रों पर मतदान रद्द कर दिया गया. 

बीएनपी पिछले तीन में से दो बार कर चुकी है चुनाव का बहिष्कार 

पिछले तीन चुनावों में से दूसरे चुनाव का बहिष्कार करने वाली बीएनपी ने दावा किया कि हसीना की पार्टी दिखावटी वोट को वैध बनाने की कोशिश कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शेख हसीना की अवामी लीग बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. ऐसे में शेख हसीना का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. मालूम हो कि कल (सोमवार 8 जनवरी 2024) को दोपहर तक नतीजे आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: India Maldives Row: मालदीव के नेता ने PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का उड़ाया मजाक, जानें ऐसा क्या कहा जिसपर भड़के भारतीय यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त
Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
कपल डांस के बाद फिर चर्चा में विराट और कुलदीप की जोड़ी; कोहली ने बुरी तरह कर दिया रोस्ट; देखें वीडियो
कपल डांस के बाद फिर चर्चा में विराट और कुलदीप की जोड़ी; कोहली ने बुरी तरह कर दिया रोस्ट
Signs Of Love Bombing: अचानक कोई हो गया है जरूरत से ज्यादा खास, कहीं 'लव बॉम्बिंग' का शिकार तो नहीं हो रहे आप?
अचानक कोई हो गया है जरूरत से ज्यादा खास, कहीं 'लव बॉम्बिंग' का शिकार तो नहीं हो रहे आप?
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी हुई खराब तो इंजीनियर बोले 5 घंटे, चाचा ने 10 मिनट में हथौड़े से ठीक कर दौड़ा दी ट्रेन- वीडियो वायरल
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी हुई खराब तो इंजीनियर बोले 5 घंटे, चाचा ने 10 मिनट में हथौड़े से ठीक कर दौड़ा दी ट्रेन
Japanese Bowing: जापान में लोग झुक कर क्यों करते हैं अभिवादन, कहां से शुरू हुई यह परंपरा
जापान में लोग झुक कर क्यों करते हैं अभिवादन, कहां से शुरू हुई यह परंपरा
Embed widget