एक्सप्लोरर

'रेज' नाम की किताब में खुलासा- किम ने ट्रंप को अपने रिश्तेदार की हत्या करने के बारे में बताया था

कोरोना वायरस से लेकर, तानाशाह नेता किम जोंग उन और एक रहस्यमय हथियार को लेकर किताब ‘रेज’ में छपी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियां चर्चा का विषय बन गई हैं.

वाशिंगटन: कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और एक रहस्यमय हथियार को लेकर किताब ‘रेज’ में छपी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियां चर्चा का विषय बन गई हैं. खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की किताब ‘रेज’ 15 सितंबर से दुकानों पर उपलब्ध होगी.

वुडवर्ड ने इस किताब के कुछ अंश और ट्रंप के साक्षात्कार के कुछ हिस्से बुधवार को जारी किए. यह किताब ट्रंप के उन 18 साक्षात्कार पर आधारित हैं, जो अमेरिका के राष्ट्रपति ने वुडवर्ड को दिसंबर से जुलाई के बीच दिए. इस किताब के कुछ अंश ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को उपलब्ध कराए गए हैं. वुडवर्ड ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के संपादक हैं. वुडवर्ड ने लिखा है कि ट्रंप ने उन्हें बताया कि वह जब 2018 में सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता से पहली बार मिले थे, तब वह उनसे बहुत प्रभावित हुए थे.

किम ने मुझे खुद सब कुछ बताया है- किम

किताब के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि किम ने ‘‘मुझे सब कुछ बताया’’ और किम ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार की किस प्रकार हत्या की थी. ट्रंप ने वुडवर्ड को बताया था कि सीआईए को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है कि प्योंगयांग से कैसे निपटना है. ट्रंप ने किम के साथ अपनी तीन बैठकों को लेकर हुई आलोचनाओं को खारिज किया था. ट्रंप ने उत्तर कोरिया के बारे में कहा था कि वह अपने परमाणु हथियारों से अपने घर की तरह प्यार करता है और ‘‘वे इसे नहीं बेच सकते.’’

वुडवर्ड ने राष्ट्रपति से पूछा था कि क्या एक श्वेत व्यक्ति के रूप में काले अमेरिकियों के ‘‘गुस्से और दर्द को बेहतर तरीके से समझना’’ उनकी जिम्मेदारी है. इसके जवाब में ट्रम्प ने उत्तर दिया था, ‘‘नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता.’’ जब ट्रंप से पूछा किया कि क्या अमेरिका में नस्लवाद है, राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह हर जगह है, लेकिन यह कई स्थानों की तुलना में यहां कम है.’’

हमारे पास एसी चीज है जिसके बारे में रूस और चीन ने कभी नहीं सुनी- ट्रंप

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच 2017 में बढ़ रहे तनाव के बीच ट्रंप ने वुडवर्ड से कहा था, ‘‘मैंने एक परमाणु हथियार- एक हथियार प्रणाली बनाई है, जो इस देश के पास पहले नहीं थी. हमारे पास ऐसा हथियार है, जो आपने कभी देखा या सुना नहीं. हमारे पास ऐसी चीज है, जिसके बारे में (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन और (चीन के राष्ट्रपति) शी चिनफिंग ने पहले कभी नहीं सुना.’’

किताब में दावा किया गया है कि ट्रंप ने यह स्वीकार किया था कि उन्होंने घातक कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को सार्वजनिक तौर पर इसलिए तवज्जो नहीं दी, क्योंकि वह लोगों में घबराहट पैदा नहीं करना चाहते थे. किताब के अनुसार ट्रंप ने मार्च में बुडवर्ड से कहा था, ‘‘मैं हमेशा इसे कम महत्व देना चाहता था.

मैं अब भी इसे तवज्जो नहीं देना चाहता, क्योंकि मैं लोगों में घबराहट पैदा नहीं करना चाहता.’’ ट्रंप ने सात फरवरी को एक अन्य साक्षात्कार में पत्रकारों से कहा था कि कोरोना वायरस बहुत घातक फ्लू है और यह हवा से भी फैल सकता है. इस साक्षात्कार की ऑडियो क्लिप ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने जारी की है.

किताब के अनुसार, ट्रंप ने वुडवर्ड से कहा था कि वह कोविड-19 वैश्विक महामारी और आर्थिक संकट से अवश्य जीतेंगे.

यह भी पढ़ें.

Corona: प्रकोप को 'खुदा की सजा' बताने वाले यूक्रेन के पादरी पॉजिटिव, समलैंगिक विवाह को बताया था जिम्मेदार

भारत से सिंगापुर आने वाले यात्रियों को करानी होगी कोरोना वायरस जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget