नई सरकार अगले 100 दिन में क्या करने वाली है, जानिए बड़ा प्लान?

100 दिन का रोडमैप समझिए (Photo- Indian Govt)
केंद्र सरकार के अधिकारी 100 दिन के रोडमैप पर काम कर रहे हैं. अधिकारी इस तरह से योजना को डिजाइन कर रहे हैं, जिससे किसी भी पार्टी की सरकार आए, उसमें फेरबदल करना न पड़े.
भारत में 4 जून को किसकी सरकार बनेगी...देश और दुनिया में बसे हर एक भारतीय इस सवाल का जवाब जानने में जुटा है, लेकिन चुनाव के बाद क्या होगा? इस सवाल ने भी राजनीतिक गलियारों में सस्पेंस बना दिया है.








