एक्सप्लोरर

यूपी के 1.18 करोड़ परिवारों को मिलेगा 'मोदी केयर', पांच लाख का होगा बीमा

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव पास किए गए. इन प्रस्तावों में से सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पीएम मोदी की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को लेकर रहा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव पास किए गए. इन प्रस्तावों में से सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पीएम मोदी की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को लेकर रहा. यूपी सरकार प्रदेश के करीब 1.18 करोड़ परिवारों को इस योजना के जरिए लाभान्वित करेगी.

प्रदेश के करीब 6 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना में जो पैसा खर्च होगा उसका 60 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी जबकि 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार देगी. जिस बीमा कंपनी को यह काम सौंपा जाएगा उसे ई-निविदा के माध्यम से चुना जाएगा.

किसी छात्र को जेल नहीं भेजा जाएगा लेकिन नकल गिरोहों को नहीं छोड़ा जाएगा: योगी

1.18 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये प्रति परिवार के हिसाब से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगी. इस योजना के लिए सरकार आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति करेगी.

हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि कितने आयुष्मान मित्रों को इस काम के लिए रखा जाना है. इस योजना को प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार के लिए गेमचेंजर योजना माना जा रहा है.

जो महत्वपूर्ण प्रस्ताव कैबिनेट में हुए पास

- दिव्यांगता निवारण के लिए प्रचार प्रसार की योजना

- सोलर पावर को बढावा देने की योजना

- तीन चीनी मिलों की इकाइयों में दोबारा शुरू होगा काम

- ग्राम चौकीदार को अब ग्राम प्रहरी के नाम से जाना जाएगा

- व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना में बीमा राशि 5 लाख से 10 लाख हुई

- गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम बनेगा

- आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड फूड योजना

- समग्र शिक्षा अभियान के संचालन का निर्णय

- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण से संबिधत योजना

- एटा, फतेहपुर, गाजीपुर और सिद्धार्थनगर में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

- सरकारी ऑफिसों में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली

- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन शुरू किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget