एक्सप्लोरर

कल अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी, जानें पूरा कार्यक्रम

शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी. इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा.

अयोध्या: धार्मिक नगरी में अयोध्या में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव की भव्य तैयारियां चल रही है. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होंगे.  प्रदेश सरकार ने भव्य दीपोत्सव की तैयारियां की हैं. प्रशासन ने कई खास इंतजाम किए हैं. दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को एक लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा.

कौन-कौन होंगे शामिल?

दीपोत्सव में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे.

कैसा होगा सीएम योगी का कार्यक्रम?

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘’सीएम योगी 18 अक्टूबर सुबह सात बजे कंचन भवन से नागेश्वर धाम तक निकाली जाने वाली हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे. दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भगवान राम के आगमन को दर्शाते हुए साकेत महाविद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामकथा पार्क पहुंचेगी. राज्यपाल और सीएम योगी भी रामकथा पार्क पहुंचेंगे.’’

बच्चों को नए कपड़े और मिठाईयां बाटेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री शोभायात्रा के रामकथा पार्क पहुंचने पर श्रीराम जानकी वन्दन और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे. इसके बाद योगी अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त बिजली कनेक्शन संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे. बच्चों को नए कपड़े और मिठाई भी बाटेंगे.

लेजर शो के जरिए किया जाएगा रामकथा का प्रदर्शन

इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री शाम को राम कथा पार्क से सरयू तट के नया घाट जायेंगे. दोनों की मौजूदगी में शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी. इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा. सरयू तट पर दीपावली की आतिशबाजी की जाएगी. इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर विदेशी कलाकारों द्वारा रामकथा का मंचन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

सीएम योगी बोले- ‘ताजमहल हिंदुस्तान के मजदूरों के खून पसीने से बना, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी’

विवाद के बीच ताजमहल देखने जाएंगे योगी, ताज प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे

क्या योगी आदित्यनाथ कहेंगे – वाह ताज !

‘वनटंगियों’ के साथ दिवाली मनाएंगे योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget