एक्सप्लोरर

अपनी जाति का भला तक नहीं करते जाति के आधार पर बांटने वाले: योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति और भाषा के आधार पर जो लोग एक-दूसरे को बांटना चाह रहे हैं, उनके परिवार में क्या होता है. ये सभी को पता है. ऐसे लोग अपने लिए संपत्तियां जुटाते हैं. ये अपनी जाति का भला तक नहीं कर पाते, समाज तो दूर की बात है.

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बरही सोनबरसा स्थित प्रताप नारायण इंटर कालेज में बाबू प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्‍होंने सभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि जाति के आधार पर लोगों को बांटने वालों के परिवार में क्‍या हो रहा है ये सभी जानते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति और भाषा के आधार पर जो लोग एक-दूसरे को बांटना चाह रहे हैं, उनके परिवार में क्या होता है. ये सभी को पता है. ऐसे लोग अपने लिए संपत्तियां जुटाते हैं. ये अपनी जाति का भला तक नहीं कर पाते, समाज तो दूर की बात है.

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसने भी हमारे प्रति कुछ काम किया है हमें उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना है. विकास के पैमाने पर हम लोग आगे बढ़े हैं. आज़ादी के पहले हम लोग कैसे रहे होंगे. विद्यालय नहीं थे. आने-जाने के साधन नहीं थे. उस समय भी स्व. प्रताप नारायण जी ने विद्यालय खोला था. जो वास्तव में बहुत पुण्य का काम हैं.

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के अंदर भारत की पहचान किस रूप में थी. हमारे पास सब कुछ था. भारत के पास सबसे ज्यादा वैभव था. सबसे पहला विश्वविद्यालय था. उस समय की युवा पीढ़ी को सबसे अच्छी शिक्षा और दीक्षा दी जाती थी. उस समय के विश्वविद्यालय को कौन नहीं जानता था. किसी को ज्ञानवान बना देना सबसे पुण्य का काम हैं. ये गीता में लिखा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पुस्तक लिखी थी. मैं चाहूंगा कि हर विद्यालय उस पुस्तक को अपने लाइब्रेरी में रखे. उस पुस्तक की उपयोगिता सभी छात्र-छात्राओं को पता होनी चाहिए. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हजारों वर्ष की परंपरा योग की परंपरा थी. लेकिन, उसको लोगों ने भुला दिया. कई प्रधानमंत्री आए, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने योग की परंपरा को आगे बढ़ाया. योग दिवस का भी शुरुआत की.

उन्होंने कहा कि जब इस देश को स्वतंत्रता मिलनी थी, तो ब्रिटिशों ने भारत का विभाजन कर दिया. सरदार बल्लभ भाई पटेल ने सभी को एक सूत्र में बांधने का काम किया. अब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उनकी मूर्ति का अनावरण किया है. योगी ने कहा कि हम सबका सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म है. भारत की खुशहाली में ही हम सबकी खुशहाली है.

सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जंगल कौड़िया के काजीपुर गांव पहुंचे और यहां पर आईटीआई का शिलान्यास किया. गुरुवार को सुबह 10 बजे वे जिला चिकित्‍सालय में डायलिसिस केन्‍द्र का उद्घाटन करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्‍थान करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान खान से बाबा सिद्दीकी और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget