एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात में किस मुद्दे पर हुई चर्चा ?

नई दिल्ली: यूपी का सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार आज दिल्ली आए. दिल्ली में सीएम आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. यूपी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने आए योगी आदित्यनाथ. लखनऊ में शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में पीएम से ये उनकी पहली मुलाकात है. इस मुलाकात के दौरान पीएमओ में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा भी मौजूद थे. दरअसल पीएम के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा यूपी सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय के बीच प्वाइंट पर्सन हैं. सीएम बनने के बाद से एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से करीब 1 घंटे तक मीटिंग की. पीएम से मुलाकात में किस मुद्दे पर चर्चा ? पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार के 100 दिन के एजेंडे को लेकर चर्चा की- इसके साथ ही यूपी में प्रशासनिक बदलाव को लेकर भी सीएम आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से विस्तार से बातचीत की. अब यूपी सरकार की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की है. पीएम से मुलाकात के बाद सीएम आदित्यनाथ अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले. माना जा रहा है कि आदित्यनाथ ने अमित शाह से यूपी सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत हुई. यूपी में रविवार को सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम और 44 मंत्रियों ने शपथ ली है. जिसके बाद से मंत्रियों के बीच विभागों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. लेकिन आदित्यनाथ पीएम मोदी और अमित शाह से मंजूरी के बाद ही मंत्रियों के विभागों को सार्वजनिक करेंगे. खबर है कि परसों सीएम आदित्यनाथ मंत्रियों के विभागों का एलान कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget