एक्सप्लोरर

सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड वासियों को मिल सकती है राहत, योगी ने पेयजल को सुनिश्चित करने के लिए दिए सख्त निर्देश

बुंदेलखंड में पेयजल की कमी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय से सारी तैयारियां करने का निर्देश दिया है.

लखनऊ: बुंदेलखंड में पेयजल की कमी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय से सारी तैयारियां करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जल निगम और अन्य सबंधित विभागों के अधिकारी बुंदेलखंड क्षेत्र का दौरा करें और वहां कैंप कर पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करें. ऐसा न करने पर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.

योगी ने कहा कि झूठी सूचनाएं और आंकड़ों की बाजीगरी अब नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि वे खुद बुंदेलखंड के दौरे पर जाएंगे. बुंदेलखंड में पेयजल समस्या पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सोमवार देर रात शास्त्री भवन में बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह दिशा निर्देश जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट में पेयजल समस्या के समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए.

अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाए और प्रत्येक जिला में कंट्रोल रूम बनाए जाएं जहां पर जिम्मेदार कर्मचारियों की उपस्थिति हो. साथ ही टैंकरों और पाइप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, ग्राम विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह, मुख्य सचिव राजीव कुमार, उत्तर प्रदेश जल निगम के अध्यक्ष जी.बी. पटनायक, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget