एक्सप्लोरर

एमपी में मजदूर की खुली किस्मत, खदान से निकला करोड़ों का हीरा

मजदूर मोतीलाल प्रजापति ने कहा है कि मिलने वाली करोड़ों की रकम से मां-बाप की सेवा करूंगा और बच्चों को पढ़ा लूंगा.

नई दिल्लीः भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है. ऐसा ही मामला पन्ना में आज प्रकाश में आया है जब मजदूर मोतीलाल प्रजापति को पट्टी गांव में एक नायाब हीरा मिला है. पन्ना जिले के इतिहास के सबसे बड़े 2 हीरो में से एक यह हीरा जेम क्वालिटी का 42 दशमलव पांच 9 कैरेट का है जिसकी कीमत दो करोड़ से अधिक बताई जा रही है. मजदूर को मिले इस हीरे के बाद इलाके में खुशी का माहौल है और मोती लाल ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर नियम अनुसार यह हीरा सरकारी खजाने में जमा करा दिया है. मजदूर ने कहा है कि मिलने वाली करोड़ों की रकम से मां-बाप की सेवा करूंगा और बच्चों को पढ़ा लूंगा.

मजदूर मोतीलाल प्रजापति ने पन्ना शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर पटी गांव में डेढ़ माह पहले हीरा की खदान लगाई थी और वो लगातार हीरा खोज रहा था. तभी अचानक आज उसकी किस्मत बदल गई जब उज्जवल क्वालिटी का सबसे बड़ा हीरा हाथ लगा. हीरा पाते ही मोतीलाल अपने परिजनों के साथ हीरा कार्यालय पहुंचा और यह नायाब हीरा जमा करा दिया. जैसे ही लोगों को खबर लगी पन्ना के लोग इकट्ठे होने लगे और मजदूर को बधाई देने लगे. मोतीलाल ने कहा कि परिवार और मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है इस से मिलने वाली करोड़ों की रकम से अपने मां पिता की सेवा करूंगा और बच्चों को पढ़ा लूंगा क्योंकि पिता ही कहते थे कि मजदूरी से जीवन नहीं बदल सकते और उनकी सलाह पर ही मैंने हीरे की खदान लगाई थी.

हीरा पाने वाले इस मजदूर ने हीरे को पहले हीरा पारखी को दिखाया और नियमानुसार शासकीय कार्यालय में जमा कर दिया है. पारखी कहते हैं कि ये उज्जवल किस्म का हीरा है और ऐसे हीरे बहुत कम मिलते हैं और इनकी शासकीय कीमत गुप्त रखी जाती है पर इसकी कीमत करोड़ों रुपए में हो सकती है.

देश में हीरा सिर्फ पन्ना में मिलता है. इसके पूर्व 1961 में 44.55 कैरेट का हीरा मिला था. रसूल मुहम्मद के बाद मोतीलाल प्रजापति दूसरे शख्स हैं जिन्हें सबसे बड़ा हीरा मिला. ज्ञात हो कि पन्ना में हीरा उद्योग बंद होने के कगार पर है. अधिकांश हीरा खदानें बंद हो गई हैं. ऐसे में इस मजदूर को हीरा मिलने से पन्ना का हीरा अचानक फिर चर्चा में आ गया है. सरकार को चाहिए कि दुनिया के खूबसूरत रत्न ऐसे ही मिलते रहें इसके लिए पन्ना के हीरा उद्योग को संरक्षित किया जाना चाहिए और वन भूमि विवाद के कारण जो हीरा खदानें बंद हुई हैं उन्हें भी चालू कराया जाना चाहिए जिससे गरीबों की रोटी और अमीरों का शौक हमेशा के लिए सुरक्षित रह सके.

मध्य प्रदेश: गरीब किसान के खेत से निकला 'खजाना', बनेगा लखपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget