एक्सप्लोरर

जानिए एबीपी न्यूज़-CSDS के एग्जिट पोल के नतीजों पर एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़-CSDS के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पा रही है. हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी के लिए राहत की बात ये है कि बीजेपी यूपी में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आ सकती है.

एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है और उसे 164 से 176 सीटें मिल सकती हैं. समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को यूपी में 156 से 169 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 60 से 72 सीटों पर सिमट सकती है.

उत्तराखंड में एबीपी न्यूज़-CSDS के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी कांग्रेस से सत्ता छीन सकती है. उत्तराखंड में बीजेपी को 34 से 42 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सत्ताधारी कांग्रेस को 23 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 3 से 9 सीटें जा सकती हैं.

20

पंजाब में एबीपी न्यूज़-CSDS के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से महज दो सीट दूर है. वहीं पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. पंजाब की कुल 117 सीटों में से कांग्रेस को 45 से 56 सीटें, आम आदामी पार्टी को 36 से 46 सीटें और सत्ताधारी अकाली-बीजेपी गठबंधन को 19 से 27 मिल सकती है.

एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल को आधार बनाकर हमने अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स से दो सवाल पूछे. ये सवाल इस प्रकार है...

1. आप इस एग्जिट पोल को किस तरह से लेते हैं?

2. क्या यह एग्जिट पोल एक तरह का ट्रेंड बता रहा है कि BJP जीत रही है?

आइए जानते हैं इन दोनों सवालों पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है?

* अतहर हुसैन (मुस्लिम मामलों के एक्सपर्ट)-

1. यह सपा गठबंधन और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. बीएसपी का सौ से नीचे रह जाना आने वाले दिनों में मायावती की राजनीति की दिशा बदल देगी. अब उन्हें गठबंधन बनाने के बारे में सोचना पड़ेगा. एग्जिट पोल के नतीजे यही रहे तो कहा जा सकता है कि पीएम मोदी का करिश्मा बरकरार रहा. इस चुनाव में अखिलेश यादव की छवि जनता के बीच उभर कर आई है. (पहले सवाल का जवाब)

2. 2007 और 2012 के चुनाव परिणामों के पैटर्न को देखें तो यह साफ है कि किसी एक पार्टी को बहुमत मिला है. लेकिन इस बार एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और एसपी गठबंधन को 32-32 फीसदी वोट मिल सकते हैं. इस एग्जिट पोल से यही संकेत मिल रहा है कि इसबार त्रिशंकू विधानसभा चुनाव परिणाम आ सकते हैं. (दूसरे सवाल का जवाब)

जानिए एबीपी न्यूज़-CSDS के एग्जिट पोल के नतीजों पर एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

* अशोक वानखेड़े (वरिष्ठ पत्रकार)

1. यह एक ट्रेंड का संकेत हो सकता है लेकिन कई बार परिणाम इसके अलग भी आते हैं. हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए क्योंकि यूपी में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टी चुनाव लड़ रही है. (पहले सवाल का जवाब)

2. एग्जिट पोल बीजेपी के पक्ष में जरूर है लेकिन कह भी नहीं सकते हैं कि बीजेपी सरकार बना रही है. यह समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने से रोक रही है. (दूसरे सवाल का जवाब)

* हरिमोहन मिश्र (वरिष्ठ पत्रकार)

1. यह एग्जिट पोल हकीकत के ज्यादा नजदीक लग रहा है लेकिन मेरे हिसाब से एसपी-कांग्रेस गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. (पहले सवाल का जवाब)

2. इस एग्जिट पोल से तो ऐसा ही लगता है कि बीएसपी कमजोर हो रही है जिसका लाभ बीजेपी को मिल रहा है. लेकिन यह लाभ शायद उतना नहीं मिल रहा है कि वह बहुमत के करीब पहुंच जाए. ऐसी स्थिति में वह बसपा से बनाने की कोशिश कर सकती है. अगर एसपी-बीएसपी मिलकर सरकार बना लेती है तो बीजेपी के लिए सरकार बनाने की संभावना समाप्त हो जाएगी. (दूसरे सवाल का जवाब)

akhilesh-modi-mayawati-amit

* प्रो. संगीत कुमार रागी (राजनीतिक विशेषज्ञ)

1. कोई भी एग्जिट पोल सटीक नहीं होता है, फिर भी चुनाव विश्लेषण की यह जो विधा है वह काफी वैज्ञानिक है. इसमें अंतर की गुंजाइश 6 से 10 फीसदी रहती है. हम मानकर चलेंगे कि आंकड़ों में अंतर हो सकता है. (पहले सवाल का जवाब)

2. ऐसा लग रहा है कि बीजेपी सरकार बनाने के करीब है. सभी चरणों में बीजेपी के लिए 31 से 34 फीसदी के बीच मतदान हुआ है. यह लय बताती है कि बीजेपी जादुई आंकड़े के करीब है. (दूसरे सवाल का जवाब)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget