एक्सप्लोरर

हम कसम नहीं खाते, विकास करते हैं: साध्वी निरंजन ज्योति

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और फतेहपुर से बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर समाजवादी सरकार के दावों की पोल खुल गई है. जबकि बीजेपी 'सौगंध की सियासत नहीं विकास करती है.'

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'मैं वाराणसी में थी और बिजली खूब जा रही थी. हम कसम की सियासत नहीं, विकास करते हैं.' उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बिजली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार कर रहे है. अखिलेश ने तो प्रधानमंत्री को गंगा की कसम खाने की भी चुनौती दे दी कि वो बताएं वाराणसी को 24 घंटे बिजली मिल रही है या नहीं.

उप्र में सपा सरकार पर निशाना साधते हुए साध्वी ने आरोप लगायाा, 'अखिलेश सरकार ने पक्षपात किया है, उसका खुलासा करना जरूरी है. वह नकाब हटाना है. विकास को एक आंख से नहीं देखा जा सकता. सभी का विकास जरूरी है. कब्रिस्तान के लिए पैसा दिया जा रहा है तो श्मशान के लिए भी दिया जाना चाहिए.' चुनावों में भड़काउ भाषा के इस्तेमाल पर साध्वी ने कहा, 'बीजेपी हमेशा से विकास के मुद्दे पर लड़ी है लेकिन विकास से भटकाने वालों को जवाब देना जरूरी है. कटाक्ष का जवाब देना जरूरी है. विकास नहीं करने वाले ही ध्यान भटकाने वाली राजनीति कर रहे हैं.'

 उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान से किनारा करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'साक्षीजी का बयान उनका व्यक्तिगत है, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगी.' साक्षी महाराज ने कथित तौर पर कहा था कि कब्रिस्तान होने ही नहीं चाहिए और हर किसी का दाह संस्कार किया जाना चाहिए.

बीजेपी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक भी मुसलमान उम्मीदवार नहीं उतारने के सवाल पर साध्वी ने कहा, 'पार्टी को कहीं कोई उम्मीदार नहीं दिखा सीट जीतने वाला.' उन्होंने कहा, 'हम सही मायनों में धर्म निरपेक्ष हैं. सबके साथ और विकास की बात करते हैं. जिन लोगों ने देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता का रंग दिया वह सपा, कांग्रेस और बसपा हैं.' बीजेपी की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश में सरकार की कमान कौन संभालेगा? इस सवाल पर साध्वी ने कहा, 'बीजेपी में चेहरों की कमी नहीं है. पार्टी जिसे जिम्मेदारी देगी, वह निभाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच फैसला, दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच फैसला, दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget