एक्सप्लोरर

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: मतदान शुरू, देर रात तक आ सकते हैं नतीजे

वोट डालने आए छात्रों का कहना है कि वो यूनिवर्सिटी में मूलभूत सुविधाओं और जरूरी मुद्दों के आधार पर ही वोट करेंगे. छात्र यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कमी, लड़कियों के लिए शौचालय की कमी, लड़कियों की सुरक्षा और लाइब्रेरी का अभाव जैसे मुद्दे पर वोटिंग करेंगे.

पटनाः पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. सेंट्रल पैनल के 5 और काउंसलर्स के 23 पदों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान होगा. मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा. वोटों की गिनती शाम 4 बजे से शुरू हो सकती है. माना जा रहा है कि देर रात तक नतीजे भी आ सकते हैं. वोटिंग के लिए विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेज में 40 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चुनाव में 20 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

वोट डालने आए छात्रों का कहना है कि वो यूनिवर्सिटी में मूलभूत सुविधाओं और जरूरी मुद्दों के आधार पर ही वोट करेंगे. छात्र यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कमी, लड़कियों के लिए शौचालय की कमी, लड़कियों की सुरक्षा और लाइब्रेरी का अभाव जैसे मुद्दे पर वोटिंग करेंगे.

वोटिंग के लिए आए छात्र मतदान केंद्रों के बाहर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. कॉलेज के बाहर सभी प्रत्याशियों के समर्थक छात्रों से मिलकर अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं.

छह निर्विरोध चयनित सेंट्रल पैनल में कुल पांच पदों के लिए 41 उम्मीदवार तो 24 काउंसलर के पदों के लिए 72 उम्मीदवार मैदान में थे. काउंसलर पद के लिए छह प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

कौन-कौन हैं मैदान में अध्यक्ष : राजीव कुमार, अभिषेक राज, अभिनव कुमार, राकेश प्रसाद, मधुसुदन प्रसाद मुकुल, मोहित प्रकाश, सैयद अली राजा हाशमी, सुजीत कुमार और भाग्य भारती. उपाध्यक्ष : गगन कुमार, अंजना सिंह, अभिषेक कुमार, आशीष पुष्कर, मानसी सिन्हा, सिमरन प्रवीण, आदित्य कुमार दत्ता और राहुल कुमार.

प्रशांत किशोर पर हो चुका है हमला छात्रसंघ का चुनाव एबीवीपी और जेडीयू के लिए 'नाक का सवाल' बन चुका है. दोनों दलों की कोशिश है कि छात्र संघ चुनाव को जीतकर युवाओं में पैठ बनाई जाए. इस चुनाव को लेकर छात्रों के बीच झड़प भी देखने को मिली थी. उपद्रवियों ने प्रशांत किशोर की गाड़ी पर भी पथराव किया था.

जिसके बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर हमले की पुष्टि की थी. उन्होंने हमले को लेकर एबीवीपी पर निशाना साधा था. जेडीयू नेता ने कहा, ''एबीवीपी आप कुछ गुंडों और असामाजिक तत्वों को बिहार में अपना चेहरा बनने देने से बेहतर कर सकते हैं. पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में संभावित हार की घबराहट मेरी गाड़ी पर पत्थर मारने से कम नहीं होगी.''

वहीं एबीवीपी संगठन के छात्रों ने आरोप लगाए हैं कि प्रशांत किशोर चुनाव को प्रभावित कर ज्यादा से ज्यादा छात्रों को जेडीयू के पक्ष में मतदान करवाना चाह रहे हैं.

PUSU चुनाव: ABVP पर लगे हमले के आरोप के बाद BJP ने कहा- प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget