एक्सप्लोरर

अयोध्या में 'धर्म सभा' से पहले तनाव की स्थिति, सुरक्षा के लिए भी बेहद कड़े इंतजाम

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा रविवार को आयोजित 'धर्म सभा' से पहले अयोध्या एक सुरक्षा किले में तब्दील हो गया. प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं.

अयोध्या: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा रविवार को आयोजित 'धर्म सभा' से पहले अयोध्या एक सुरक्षा किले में तब्दील हो गया. प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं. पुलिस ने कहा कि शहर में हालांकि, भारी सुरक्षा तैनाती है, लेकिन राम लला के सैकड़ों-हजारों भक्त निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर शहर की ओर बढ़ रहे हैं. पीएसी की 48 कंपनियां और अर्ध-सैन्य बलों की 15 कंपनियां सभी प्रमुख सड़कों और चौराहे पर तैनात हैं.

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यस्त मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं. 150 से अधिक स्थानों पर सर्किट कैमरे लगाए गए हैं ताकि बढ़ती भीड़ पर नजर रखा जा सके.

प्रशासन ने हालांकि कहा कि राम लला के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में कमी देखने को मिली है. जाहिर तौर पर इसका कारण रैली के पहले तनाव और सुरक्षा चिंता है. शहर में शनिवार को 17,680 लोगों ने राम लल्ला के दर्शन किए, जबकि शुक्रवार को इनकी संख्या 49,112 थी.

विहिप नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों के हिंदू भक्तों और राम मंदिर समर्थकों को शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए जुटाया गया है. विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सहित इसके वरिष्ठ नेता 'धर्म सभा' की व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं.

महात्मा रविंद्र पुरी, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, राम जन्म भूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास, हरिद्वार के जगत्गुरु रामानंदाचार्य हंसदेवाचार्य, जगत्गुरु रामनंदाचार्य स्वामी राम भद्रचार्य, ओडिशा से स्वामी ज्ञानानंद गिरि धार्मिक सहित 100 से ज्यादा प्रमुख हिंदू संत इस धार्मिक सभा में शामिल होंगे.

अयोध्या: उद्धव ठाकरे ने किए रामलला के दर्शन, मंदिर बनाने के लिए भेंट की चांदी की ईंट

जानिए अयोध्या में होने वाली विश्व हिन्दू परिषद की धर्मसभा से जुड़ी हर बड़ी बात

राजनीति करने नहीं आया अयोध्या, चुनाव प्रचार में नहीं होना चाहिए मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल: ठाकरे

अयोध्‍या को लेकर नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियां सतर्क, हर किसी की हो रही चेकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UPITS: मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, कई क्षेत्रों में दिखी रूचि
UPITS: मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, कई क्षेत्रों में दिखी रूचि
SC सीट लेकिन जाट तय करते हैं हार-जीत! इगलास में BJP-सपा के बीच क्या है वोटों का गणित?
SC सीट लेकिन जाट तय करते हैं हार-जीत! इगलास में BJP-सपा के बीच क्या है वोटों का गणित?
मेरठ: केसरगंज मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू रक्षा दल को पुलिस ने रोका
मेरठ: केसरगंज मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू रक्षा दल को पुलिस ने रोका

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget