एक्सप्लोरर

वाराणसी हादसाः फिसलकर कार से बाहर गिर गई महिला, लेकिन नहीं बच पाए पति और बेटा

इंजीनियर बनने का ख़्वाब देख रहा वैभव कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था, उसकी पढ़ाई में मदद करने और खाने-पीने का ध्यान रखने के लिए उसकी मां भी उसके साथ कोटा में ही रह रही थीं.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी में कल पूल गिरने से अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है. बिहार के छपरा के रहने वाले राम बहादुर सिंह अपने बेटे और पत्नी के साथ कार में जा रहे थे. जब पुल गिरा तो उनकी पत्नी कार से फिसल कर बाहर आ गईं लेकिन उनके पती और बेटा दब कर मर गए. फिलहाल कुमकुम सिंह नाम की महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 16 साल के बेटे वैभव ने इसी साल दी थी दसवीं की परीक्षा दरअसल कुमकुम सिंह के पती राम बहादुर सिंह बनारस में सिंडिकेट बैंक में काम करते थे और बनारस में ही अपने परिवार के साथ रहते थे. 16 साल के बेटे वैभव ने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी. इंजीनियर बनने का ख़्वाब देख रहा वैभव कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था, उसकी पढ़ाई में मदद करने और खाने-पीने का ध्यान रखने के लिए उसकी मां भी उसके साथ कोटा में ही रह रही थीं. वाराणसी हादसे के बाद भी लापरवाही बरकरार, सीएम की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कुछ दिन पहले ही वैभव अपनी मां के साथ बनारस अपने घर आया था और जिस वक़्त ये दर्दनाक हादसा हुआ उस वक्त वैभव के पिता रामबहादुर सिंह वैभव और अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे. लेकिन स्टेशन से चंद कदम पहले ही पिता-पुत्र इस भयावह हादसे का शिकार हो गए, हादसे में वैभव की मां कुमकुम सिंह बुरी तरह से घायल हुई हैं. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत फ्लाइओवर हादसे ने वाराणसी के पास ही गाजीपुर के एक परिवार की तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई. गाजीपुर के सहेड़ी गांव के खुशहाल राम बेटे संजय के इलाज के लिए बोलेरो गाड़ी से वाराणसी आए थे. खुशहाल राम के साथ उनके दूसरे बेटे शिवबचन राम भी थे. साथ में ड्राइवर वीरेंद्र भी था. संजय का इलाज वाराणसी के कैंसर अस्पताल में चल रहा था. संजय की कीमोथेरेपी चल रही थी. कीमोथेरेपी के बाद ये लोग गांव लौट रहे थे. लेकिन उनकी गाड़ी पर फ्लाइओवर का बीम गिरा और इस हादसे में खुशहाल राम और उनके बेटों संजय और शिवबचन की मौत हो गई. वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: हो रहा है लाशों का सौदा, एक पोस्टमार्टम के बदले मांगे गए 300 रुपए मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा बता दें कि कल शाम वाराणसी में कैंट स्टेशन के पास फ्लाईओवर का स्लैब गाड़ियों पर गिर गया. ये फ्लाइओवर अभी बन ही रहा था और इसके नीचे से ट्रैफिक गुजर रहा था. सीएम योगी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget