एक्सप्लोरर

वाराणसी हादसा: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत, ड्रोन से कराई गई फोटोग्राफी

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाइओवर हादसे की जांच समिति ने जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए और ड्रोन से फोटोग्राफी कराई गई.

लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाइओवर हादसे की जांच समिति ने जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए और ड्रोन से फोटोग्राफी कराई गई. इस बीच, निलंबित अधिकारियों के खिलाफ वाराणसी के सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में कोई आपराधिक मामला पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि फ्लाइओवर हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले के लिए तकनीकी समिति का गठन सरकार की ओर से किया गया है. इस समिति की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपना काम करेगी.

वाराणसी: घायल तड़प रहे थे, सेल्फी के लिए कैमरे चमक रहे थे

उन्होंने बताया कि यह देखना आवश्यक है कि तकनीकी खामियों की वजह से ऐसा हादसा हुआ या इस हादसे के पीछे कोई आपराधिक साजिश है. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की. योगी खुद मंगलवार की रात वाराणसी पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया. जांच समिति मंगलवार देर रात ही शहर आ गई थी. बुधवार सुबह वाराणसी के सिगरा थाने में निलंबित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

सिगरा थाने के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सिगरा थाने में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक, पर्यवेक्षण अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया. मंगलवार शाम ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था.

मुख्यमंत्री ने जांच दल से 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है. माना जा रहा है कि जांच में कई अफसरों पर गाज गिरनी तय है. वाराणसी जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया. शवों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सरकारी व्यवस्था की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget