एक्सप्लोरर

अतिक्रमण हटाने पहुंचा था बुलडोज़र, दुकान टूटने से दुखी कैंसर पेशेंट ने तोड़ा दम

वाराणसी जिले के जंसा थानाक्षेत्र में एक कैंसर के पेशेंट ने अतिक्रमण हटाने गए बुलडोज़र को देखते ही दम तोड़ दिया. मृतक मनीष के घरवालों ने प्रशासन और पुलिस पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है.

वाराणसी: जिले के जंसा थानाक्षेत्र में एक कैंसर के पेशेंट ने अतिक्रमण हटाने गए बुलडोज़र को देखते ही दम तोड़ दिया. मृतक मनीष के घरवालों ने प्रशासन और पुलिस पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है. परिवार वालों के मुताबिक प्रशासन चाहता तो उनके बेटे की जान बच सकती थी.

जानकारी के मुताबिक़ जंसा का रहने वाला मनीष मौर्या कैंसर से पीड़ित था. उसके पिता सुरेश मौर्या ने घर के पास ही एक जमीन के टुकड़े पर अपनी दुकान बना रखी थी. मनीष बीमारी के बावजूद इस दुकान पर बैठ कर पिता का हाथ बंटाता था. यह जमीन का टुकड़ा कृषि विभाग का बताया जा रहा है, जिस पर मनीष के पिता के अलावा भी कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था. कृषि विभाग प्रशासन के आदेश पर लाव-लश्कर के साथ इस जमीन के टुकड़े को अतिक्रमण से मुक्त कराने पहुंचा था.

मनीष के पिता सुरेश मौर्या ने बताया कि मनीष हफ्ते भर पहले ही अपना इलाज करा वापस घर लौटा था. सुरेश ने बताया कि मंगलवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और प्रशासन की ज्वाइंट टीम जंसा कृषि विभाग के आराजी नंबर 329 व 330 पर जेसीबी के साथ पहुंची. टीम ने पहले उसके पड़ोस में बनी किराने की दुकान और उसके खपरैल के एक ढांचे गिरा दिया.

जैसे ही टीम उनकी दुकान की तरफ बढ़ी और और जेसीबी ने उसे गिराना शुरू किया मनीष दौड़कर एसडीएम और सीओ के पैरों में गिर पड़ा और दुकान न गिराने की मिन्नतें करने लगा. उसकी लाख मिन्नतों के बाद भी जब जेसीबी ने उसकी दुकान को गिराना शुरू किया तो उसे वहीँ दिल का दौरा पड़ा. दिल का दौरा पड़ते ही मनीष वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा.

मनीष की यह हालत देखा उसके परिजन और गांव वाले उसे नजदीक के एक हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मनीष के घरवालों का आरोप है कि अगर उसकी फरियाद सुन टीम जेसीबी को रोक देती तो उसकी जान न जाती. बीमारी और सदमे के चलते मनीष को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई.

इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर मनीष की दुकान बनी थी, वह साढ़े तीन बीघा जमीन कृषि विभाग की है, जिस पर आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था. इस बारे में उन्हें चेतावनी भी दी गई थी. न मानने पर डीएम के आदेश पर टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी जहाँ यह दुखद हादसा हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget