एक्सप्लोरर

यूपी: मुरादाबाद में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के कार्यक्रम में बत्ती गुल, बाद में दी सफाई

योगी सरकार ने यूपी में बिजली सप्लाई बेहतर होने का दावा किया है. योगी सरकार ने जिला मुख्यालयों में 24 घंटे, गांवों में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया है. 2011 के सर्वे के मुताबिक यूपी में 1,529 गांवों में बिजली पहुंची ही नहीं है.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के कार्यक्रम में बत्ती गुल हो गई. कंद्रीय मंत्री संजीव बालियान योगी सरकार के काम की बड़ी-बड़ी तारीफ कर रहे थे तभी अचानक हॉल में घुप अंधेरा हो गया. मुरादाबाद में संजीव बालियान किसानों के लिए योगी सरकार के फैसलों का गुणगान कर रहे थे कि अचानक बत्ती गुल हो गई. लाइट जाते ही पूरे हॉल में अंधेरा छा गया. घुप अंधेरे में मंत्री जी को पसीने आ गए. हॉल में हर कोई हैरान-परेशान हो गया. संजीव बालियान पहले तो मंच पर खड़े होकर लाइट आने का इंतजार करने लगे लेकिन जब थक गए तो अंधेरे में ही कुर्सी पर बैठ गए. बीस मिनट बाद लाइट ने फिर दर्शन दिए. मंत्री जी ने फिर माइक संभाला लेकिन इस बार गुणगान की जगह सफाई जुबां पर थी. संजीव बालियान ने कहा, ‘’क्षमा मांगने की कोई बात नहीं लेकिन यह सच है कि 24 घंटे तो नहीं लेकिन पहले से तो खूब ज्यादा बिजली आ रही है.’’ मोदी सरकार के मंत्री जी साफ-साफ कह रहे हैं कि यूपी में बिजली का हाल ऐसे ही रहने वाला है, क्योंकि पिछली अखिलेश सरकार ने ऐसा सिस्टम विरासत में दिया की योगी के ज्यादा एक्शन में आने से सिस्टम फटने की आशंका है. बालियान ने कहा, ‘’इस सरकार को बिजली का जो इंफ्रास्ट्रक्चर मिला है वो ऐसा नहीं है कि किसी भी गांव या शहर में 24 घंटे बिजली दी जा सके. अगर 24 घंटे लाइट दोगे तो सारा सिस्टम बलास्ट हो जाएगा.’’ यूपी: मुरादाबाद में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के कार्यक्रम में बत्ती गुल, बाद में दी सफाई हालांकि मंच से उतरते ही संजीव बालियान के बोल बदले और इस बार पुरानी अखिलेश सरकार की जगह हॉल के खराब जनरेटर को दोष देने लगे.  उन्होंने कहा, ‘’मेरे कार्यक्रम की लाइट नहीं गई थी, जनरेटर खराब हुआ था. ये हॉल लाइट के ऊपर नहीं जनरेटर के ऊपर है.’’ अलग-अलग बयान देकर मंत्री संजीव बालियान सूबे की योगी सरकार का बचाव करने कोशिश में थे. योगी सरकार के दावे जो भी हो, लेकिन मंत्री जी बिजली पर हकीकत का सामना करने के बजाए पुरानी सरकारों की तरह ही पिछली सरकारों पर बदहाली का ठीकरा फोड़ रहे हैं. यूपी: मुरादाबाद में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के कार्यक्रम में बत्ती गुल, बाद में दी सफाई बता दें कि योगी सरकार ने यूपी में बिजली सप्लाई बेहतर होने का दावा किया है. योगी सरकार ने जिला मुख्यालयों में 24 घंटे, गांवों में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया है.  2011 के सर्वे के मुताबिक यूपी में 1,529 गांवों में बिजली पहुंची ही नहीं है. केंद्र सरकार ग्राम ज्योति योजना के तहत यूपी को 6,946 करोड़ दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget