एक्सप्लोरर

PCS ऑफिसर्स के साथ वकीलों की मारपीट, पीसीएस संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शनिवार को कुछ वकीलों द्वारा अधिकारियों की पिटाई कर दिये जाने के मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सेवा (पीसीएस) संघ ने धमकी दी है कि यदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हुई तो सोमवार से पीसीएस अधिकारी हड़ताल पर चले जायेंगे. प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों की संख्या 1100 से अधिक है.

पीसीएस संघ के महासचिव पवन गंगवार ने बताया, ‘‘अधिकारियों के साथ मारपीट का मामला बहुत गंभीर है. यदि सोमवार तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश के सभी पीसीएस अधिकारी हडताल पर चले जायेंगे. यह फैसला आज संघ की बैठक में लिया गया है.’’

SSP के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग

गंगवार ने कहा कि इस मामले में दो अधिवक्ताओं के खिलाफ नाम से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और अन्य की पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से की जा सकती है. यह भी कहा कि संघ ने इस प्रकरण में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है.

प्रकरण कल का है, ‘जब किसी मामले में विवाद हो जाने के बाद कुछ अधिवक्ताओं ने जिला कचहरी अपर नगर मजिस्ट्रेट और तीन अन्य अधिकारियों के साथ मारपीट की और उपजिलाधिकारी के आफिस में तोड़फोड़ की.’

दो अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में लखनऊ बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी समेत दो अधिवक्ताओं के खिलाफ नाम से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जबकि अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी (वित्त) निधि श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (पश्चिम) जयशंकर दुबे और अपर सीटी मजिस्ट्रेट तीन अनिल कुमार सिंह के खिलाफ जवाबी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी खारिज कर दी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget