एक्सप्लोरर

योगी कैबिनेट में 10 प्रस्ताव मंजूर, 112 लग्जरी कारें खरीदेगी यूपी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. कुंभ मेले के मद्देनजर राज्य सरकार 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से 112 लग्जरी कारें खरीदेगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें कुंभ मेले के मद्देनजर राज्य सरकार गोरखपुर और गाजियाबाद के अति विशिष्ट लोगों (वीवीआईपी) के लिए 16 कारों (गाड़ियों) के साथ 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से 112 लग्जरी कारें खरीदेगी. कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें कुंभ मेले को देखते हुए गोरखपुर और गाजियाबाद के अति विशिष्ट लोगों के लिए 6.3 करोड़ रुपये में 16 कारें खरीदी जाएंगी, जिनमें स्कॉर्पियो ए-एस 4, जैमर फ्री वेहिकल 2, बुलेट प्रूफ सफारी 3, टाटा सफारी स्टॉर्म ईएक्स 7 शामिल हैं. कुल 112 गाड़ियां खरीदी जाएंगी, जिनकी कीमत 25.28 करोड़ रुपये है.

उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य संपत्ति विभाग की निष्प्रायोज्य गाड़ियों के बदले 17 लग्जरी गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ है, इनमें 2.46 करोड़ रुपये की लागत में 5 इनोवा क्रिस्टा, 5 स्कॉर्पियो और 7 होंडा सिटी कारें होंगी. इनके अलावा 16.52 करोड़ रुपये की राशि से 79 और अन्य गाड़ियां खरीदी जाएंगी.

प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सीतापुर जिले में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के ग्रीन फ्यूल प्रोडक्शन प्लांट से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, ग्रीन फ्यूल प्राडक्शन प्लांट में 500 मीट्रिक टन गन्ने और गेहूं का वेस्ट से बॉयो एनर्जी प्रोडक्शन होगा. इसमें 1.75 लाख लीटर ग्रीन फ्यूल का उत्पादन होगा. बॉयो एनर्जी कार्यक्रम के लिए मेसर्स सनलाइट फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ कन्फर्म देने का प्रस्ताव पास किया गया है.

सिंह ने बताया कि 750 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट के लिए 10 कंपनियों के चयन और प्रति यूनिट बैंड के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. किसानों के भुगतान के लिए सरकारी चीनी मिलों को 2703 करोड़ रुपये की स्टेट गारंटी शुल्क में छूट देने का प्रस्ताव पास हुआ है. पांच साल तक के बच्चों में अति कुपोषण दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण योजना लागू करने पर मुहर लगी है, यह 10 अति पिछड़े जिलों के 28 ब्लॉकों में शुरू की जाएगी और इसकी नोडल एजेंसी बाल विकास मंत्रालय होगी.

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कुंभ मेले में वेणीमाधव मंदिर, पंच दिगंबर, अनी अखाड़ा और ब्रह्मचारी अखाड़ा परिसर में शौचालय व कमरे बनाने के लिए नगर विकास मंत्रालय को कुंभ मेले के बजट में से 3 करोड़ 21 लाख रुपये में दिया जाएगा. इसके अलावा सिंगल और मल्टी स्क्रीन सिनेमाघरों को प्रोत्साहन दिए जाने वाले अनुदान की प्रक्रिया निर्धारण का प्रस्ताव मंजूर हुआ है.

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ का निर्माण किए जाने की भी मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget