एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश ने 26 करोड़ पौधे लगाकर रचा कीर्तिमान, सीएम योगी बोले- सभी को बधाई

उत्तर प्रदेश ने 26 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. सीएम योगी ने कहा कि मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हमारा पूरा प्रयास है कि हम इस सत्र में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाएं.

लखनऊ: वन महोत्सव के मौके पर उत्तर प्रदेश ने शानदार जज्बे का प्रदर्शन करते हुए रविवार को 26 करोड़ पौधे लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 'दो गज की दूरी' का ध्यान रखते हुए समाज के विभिन्न तबकों, प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, पर्यावरण के प्रति जागरूक संस्थाओं ने अपना योगदान देते हुए एक दिन में 26 करोड़ पौधे लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया है. 'मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूं'

सीएम ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान प्रयास करके सभी के सहयोग से यह रिकॉर्ड कायम किया गया है. पिछले साल हमने 22 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए थे. हमने उन्हें जियो टैग किया है और हम देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं से इनका सत्यापन कराते हैं. योगी ने बताया कि पिछले साल जो 22 करोड़ पौधे लगाए गए थे उनमें से 95% से अधिक पौधे सुरक्षित हैं. इस साल जो सबसे अच्छी बात रही है वह यह कि पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए अनुकूल सहजन का पौधा हर गरीब परिवार को दिया गया है.

उत्तर प्रदेश ने 26 करोड़ पौधे लगाकर रचा कीर्तिमान, सीएम योगी बोले- सभी को बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हमारा पूरा प्रयास है कि हम इस सत्र में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाएं. इसमें प्रकृति और परमात्मा के प्रति जागरूक होने का एक नया संदेश भी छिपा है. कोरोना वायरस ने प्रकृति और पर्यावरण के प्रति भी हम सबको बहुत से सबक सीखने के लिए मजबूर किया है. स्वाभाविक रूप से एक स्वस्थ प्रकृति और पर्यावरण से ही हम सेहतमंद मनुष्य और जीव सृष्टि के संरक्षण की परिकल्पना कर सकते हैं'

सीएम योगी ने 'वन महोत्सव' के तहत पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि कोविड 19 महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भी बड़े-बड़े आयोजन किए जा सकते हैं और यह आयोजन इसका उदाहरण बनेगा. योगी ने प्रदेश भर में 25 करोड़ पौधे रोपने के अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था 'कोविड 19 से पहले, उसके दौरान और उसके बाद...यह तीन प्रकार की श्रेणियां दुनिया में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगी. इससे यह बात जाहिर होगी कि कोविड 19 से पहले इस दुनिया की स्थिति क्या थी, उसके दौरान क्या हालात हैं और उसके बाद दुनिया में क्या परिवर्तन होने जा रहा है.

उत्तर प्रदेश ने 26 करोड़ पौधे लगाकर रचा कीर्तिमान, सीएम योगी बोले- सभी को बधाई

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा की गई, जिसके तहत औषधिय गुणों वाले पौधे लगाने की भी तैयारी है. गंगा और गोमती के तटवर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण करने की तैयारी है. न केवल वन विभाग बल्कि उद्यान विभाग भी इसके साथ जुड़कर इस कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहा है. योगी ने कहा कि, 'मेरा मानना है कि हमें अगर गंगा-यमुना की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखना है तो हमें इन दोनों नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में अपनी नदी संस्कृति से जुड़ी सनातन संस्कृति के अनुसार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना होगा'

यह भी पढ़ें:

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर किये जा सकते हैं बड़े आयोजन : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' के नियम का कड़ाई से हो पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget