एक्सप्लोरर

DGP का ट्विटर अकाउंट बना कर पुलिस से कराया काम

यूपी के डीजीपी का फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर 14 साल के नाबालिग ने पुलिस के आलाधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया. गोरखपुर पुलिस ने डीजीपी का आदेश मानकर उस पर एक्शन भी ले लिया. लेकिन, जब उन्होंने इसके बारे में डीजीपी को रिपोर्ट भेजी, तो पता चला कि वहां से इस तरह का कोई आदेश दिया ही नहीं गया है.

गोरखपुर: यूपी के डीजीपी का फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर 14 साल के नाबालिग ने पुलिस के आलाधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया. गोरखपुर पुलिस ने डीजीपी का आदेश मानकर उस पर एक्शन भी ले लिया. लेकिन, जब उन्होंने इसके बारे में डीजीपी को रिपोर्ट भेजी, तो पता चला कि वहां से इस तरह का कोई आदेश दिया ही नहीं गया है. उसके बाद मामला खुला तो पुलिस ने 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र को डीजीपी का फेक ट्विटर एकाउंट बनाने के मामले में हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में डीजीपी के हस्त्क्षेप के बाद कड़ी चेतावनी देते हुए आरोपी को छोड़ दिया गया.

अखिलेश की तस्वीर वाले 45 हजार लैपटॉप होंगे वापस

ये मामला गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के भटहट बाजार का है. यहां रहने वाले श्रीचंद जायसवाल की जनरल मर्चेंट की दुकान है. उनका 14 साल का बेटा 10वीं का छात्र है. नाबालिग आरोपी ने बताया कि उसके बड़े भाई को दुबई भेजने के नाम पर महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा के रहने वाले शमीउल्लाह अंसारी ने 15 हजार रुपए ले लिए थे. कई बार थाने का चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही थी. उसने मोबाइल से ट्विटर पर देखा कि डीजीपी के निर्देश पर कार्रवाई हो जाती है. इसी के बाद उसने डीजीपी ओम प्रकाश सिंह के नाम से ट्विटर पर फेक एकाउंट बनाया और गोरखपुर के डीआईजी और महराजगंज के एसपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया.

DGP का ट्विटर अकाउंट बना कर पुलिस से कराया काम

नाबालिग आरोपी ने बताया कि ये सब करते हुए उसे डर तो लगा था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण उसने ऐसा किया. उसने बताया कि वो अपनी दुकान पर रहता है. वहीं उसके पिता श्रीचंद जायसवाल ने बताया कि ट्विटर के विषय में उन्हें जानकारी नहीं थी. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके बेटे ने ऐसा कदम उठा लिया. जब पुलिस आई तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई. उन्हें पुलिस लखनऊ ले गई. उसके बाद बयान लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

'आप घूस लेते हैं, अब ये नोटों की माला लीजिए'

इस मामले में गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा ने कहा कि साइबर सेल ने इस बारे में पता लगाया. ताज्जुब की बात है कि कम उम्र में लोग इस तरह के काम में क्यों लगते हैं. ये चिंता का विषय है. वो अपना समय और ज्ञान इस तरह की बदमाशी में लगाएं ये सही नहीं है. सभी की इस तरह की समस्याएं रहती हैं. इसका समाधान ये नहीं है कि आप इस तरह का फेक आईडी बनाकर बेजा इस्तेामाल करें. हमारी कोशिश केवल दंड देना ही नहीं सुधार लाना भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget