एक्सप्लोरर

यूपी में कानून-व्यवस्था की हालत खराब, राज्यपाल करें हस्तक्षेप: कांग्रेस

राज बब्बर ने कहा कि जिनकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की जनता को भयमुक्त और अपराधमुक्त वातावरण देने की है, वही लोग अक्षम साबित हो रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल राम नाईक से हस्तक्षेप की मांग की है. बब्बर ने नाईक को भेजे एक पत्र में कहा, 'उत्तर प्रदेश की जनता को प्रदेश का मौजूदा माहौल भयग्रसित करने लगा है.' उन्होंने कहा, 'विडंबना यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह विभाग होने के बावजूद वह इस तरह की घटनाओं को रोकने में खुद को असफल पा रहे हैं.'

बब्बर ने कहा कि जिनकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की जनता को भयमुक्त और अपराधमुक्त वातावरण देने की है, वही लोग अक्षम साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन इन सबसे नागरिक जीवन को सुरक्षित और भयमुक्त करने की बजाय राज्य सरकार मूकदर्शक की भूमिका अख्तियार कर चुकी है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी की पुलिस द्वारा हत्या ने 'बेधड़क एनकाउंटर' की सरकार की नीति पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. फिर बेलगाम अपराधियों द्वारा लखनऊ में ही दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या ने साबित कर दिया कि राजधानी लखनऊ अब 'क्राइम कैपिटल' बनने की राह पर है. उन्होंने कहा कि जब राजधानी लखनऊ की यह स्थिति है तो प्रदेश के दूसरों जिलों का क्या हाल होगा.

योगी के मंत्री राजभर बोले- बीजेपी के राम मंदिर बनाने की बात चुनावी ड्रामा

बब्बर ने राज्यपाल से मांग की कि कानून व्यवस्था की दशा को सुधारने की सक्रियता दिखाएं. साथ ही मांग की कि हाल के दिनों में जितने भी नागरिकों के जान-माल की क्षति सरकार की शिथिलता की वजह से हुई है, उन्हें उचित मुआवजा देने और परिवार का गुजर-बसर सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल सरकार को निर्देश दें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget