एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: आजम खान के बेटे और मुख्तार अंसारी के भाई को समाजवादी पार्टी ने दिया टिकट

लखनऊ: यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने शनिवार को 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की. इसमें रोचक बात यह रही कि विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसमुद्दीन सिद्दीकी को अपना एसपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा बाहुबली नेता अतीक अहमद को कानपुर और माफिया डॉन मुख्तारी अंसारी के भाई को भी एसपी ने प्रत्याशी बनाया है.

mulayam-shivpal-yadav.jpg.image.784.410

कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे को मिला टिकट

प्रदेश एसपी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सूची का ऐलान करते हुए बताया कि एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव से सलाह मशवरे के बाद 23 प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया है.

इस सूची में एक ओर एसपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे का नाम प्रत्याशी के रूप में है तो दूसरी ओर माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई का नाम भी है. एसपी ने रामपुर के स्वार विधानसभा सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को प्रत्याशी बनाया है.

SP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अतीक अहमद

इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने उनके भी टिकट काटे हैं, जो पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी ने इस बार उनको पहली सूची में फिर से प्रत्याशी बनाया था. अब उनकी जगह नए प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. खबरों के मुताबिक सात सीटों के प्रत्याशी बदल दिये गये हैं, जिनमें कानपुर कैण्ट से हाजी परवेज के स्थान पर सांसद रह चुके अतीक अहमद को उम्मीदवार घोषित किया गया है. मोहम्मदाबाद सीट से मुख्तार के भाई सिबगततुल्ला अंसारी को टिकट दिया गया है तो बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या के वांछित अतीक अहमद को भी कानपुर कैण्ट से टिकट मिला है.

आपको बता दें कि मुख्तार और अफजाल अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का हाल ही में एसपी में दोबारा विलय हुआ है. पूर्व में भी विलय किया गया था लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरोध के कारण इसे रद्द कर दिया गया था.

यूपी चुनाव: आजम खान के बेटे और मुख्तार अंसारी के भाई को समाजवादी पार्टी ने दिया टिकट

शिकारपुर से राकेश शर्मा को दिया गया टिकट

शिवपाल यादव ने बताया कि बुढाना से कमर हसन, चरथावल से अब्दुल्ला राणा, बड़ौत से विजय कुमार चौधरी, मुजफ्फरनगर से गौरव स्वरूप, स्वार से अब्दुल्ला आजम, चमरऊवा से नसीर अहमद, बिलासपुर से बीना भारद्वाज, दादरी से रवींद्र भाटी, शिकारपुर से राकेश शर्मा को टिकट दिया गया है.

उन्होंने बताया कि संडीला से अब्दुल मन्नान, अमापुर से वीरेंद्र सोलंकी, मीरगंज से शराफत यार खान, बरेली शहर से राजेश अग्रवाल, तिलहर से कादिर अली, कानपुर कैंट से अतीक अहमद, बांदा से हसमुद्दीन सिद्दीकी, खागा से ओम प्रकाश गिहार, मंझनपुर से शिवमोहन धोबी, बारा से अजय भारती, रुदौली से बृजकिशोर सिंह उर्फ डिंपल, रुद्रपुर से अनुग्रह नारायण सिंह, बरहज से गेना लाल यादव तथा मोहम्मदाबाद से सिबगतुल्लाह अंसारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे.

एसपी ने चरथावल से मुकेश कुमार, तिलहर से अनवर अली, कानपुर कैंट से हाजी परवेज, बांदा से कमल सिंह मौर्या, मंझनपुर से हेमंत कुमार टुन्नू, रुदौली से अनूप पांडे तथा रुद्रपुर से प्रदीप यादव का टिकट काटा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget