एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: अमेठी में राहुल की विरासत, अयोध्या में राम की सियासत दांव पर!

अमेठी/अयोध्या: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा. यूं कहें तो इस चरण में एक तरफ जहां अमेठी में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की विरासत दांव पर होगी, वहीं दूसरी ओर 'राम' का नाम का लेकर सियासत करने वाली बीजेपी पर भी अयोध्या सीट पर कब्जे का भी दबाव होगा.

अमेठी और अयोध्या सहित 52 सीटों पर मतदान

पांचवें चरण में अमेठी और अयोध्या सहित 52 सीटों पर मतदान होना है. साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इनमें से लगभग 80 फीसदी सीटें वर्तमान एसपी और कांग्रेस गठबंधन के पास हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिस गठबंधन के भरोसे यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, उसमें सबसे चर्चित सीट अमेठी और अयोध्या भी हैं. अमेठी से यूपी सरकार के विवादित और दुष्कर्म के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति चुनाव मैदान में हैं.

गायत्री का रास्ता रोकने के लिए खड़ी हैं संजय सिंह की दोनों पत्नियां

खनन घोटाले को लेकर विपक्ष के लगातार निशाने पर रहे गायत्री पर अंतिम दौर में सुप्रीम कोर्ट का डंडा भी चला और पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी. यही वजह है कि गायत्री प्रजापति के प्रचार में पहुंचने के बाद भी मुख्यमंत्री ने अपने मुंह से उनका नाम नहीं लिया.

दूसरी ओर, कांग्रेस के नेता संजय सिंह की दोनों पत्नियां गायत्री का रास्ता रोकने के लिए खड़ी हैं. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह जहां बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं, वहीं दूसरी पत्नी अमिता सिंह गठबंधन को दरकिनार करते हुये कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में अमेठी की पांच विधानसभा सीटों पर एसपी का कब्जा था. इसके चलते राहुल गांधी पर भी अमेठी में गठबंधन को जीत दिलाने का दबाव बढ़ गया है.

महज दिखावा है एसपी और कांग्रेस का गठबंधन

अमेठी सीट से बीजेपी की उम्मीदवार गरिमा सिंह ने कहा कि एसपी और कांग्रेस का गठबंधन महज दिखावा है. यहां पर इस बार राहुल और अखिलेश दोनों को उनकी हैसियत का अंदाजा लग जाएगा. दुष्कर्म के आरोपी प्रत्याशी को यहां की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी.

इधर, अमेठी के अलावा दूसरी सबसे चर्चित सीट अयोध्या की है. यहां पर समाजवादी पार्टी के नेता व मंत्री पवन पांडेय का कब्जा है. पवन इस सीट को बीजेपी से 21 साल बाद छीनने में सफल रहे थे. अखिलेश ने एक बार फिर उन्हीं पर दांव लगाया है.

गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने की कई बार की गई कोशिश

यहां का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि पहली बार 1980 के बाद किसी पार्टी ने यहां से मुस्लिम उम्मीदवार उतारा है. बीएसपी ने यहां से बज्मी सिद्दीकी को टिकट दिया है. बज्मी कहते हैं, "अयोध्या ऐसी सीट है जिसे लेकर विरोधी हमेशा से ही सियासत करते रहे हैं. यहां पर गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बहन जी के शासनकाल में यहां हिंदू और मुसलमान दोनों को पूरी सुरक्षा मिलती है."

अयोध्या की सीट से जीत मिलने पर पूरे देश में एक संदेश जाता है. पिछले विधानसभा चुनाव में पवन पांडेय ने लल्लू सिंह को हराकर अपनी ताकत का एहसास कराया था. उसकी गूंज नागपुर तक सुनाई दी थी. लल्लू सिंह हालांकि बाद में हुए लोकसभा चुनाव में जीत गए थे. इस बार बीजेपी ने यहां से वेद प्रकाश गुप्ता को मैदान में उतारा है. लल्लू सिंह ने कहा, "अयोध्या सीट पर इस बार बीजेपी की वापसी होगी. यहां से जीत का संदेश पूरे देश में जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget