एक्सप्लोरर

यूपीएससी परीक्षा: उत्सव और वैभव ने रौशन किया ताजनगरी आगरा का नाम

ताजनगरी आगरा का उत्सव गौतम प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में छा चुका है. उत्सव गौतम ने यूपीएससी परीक्षा 2017 में मैदान मार लिया है. जैसे ही परीक्षा का परिणाम आया उत्सव के घर में जश्न का माहौल छा गया.

आगरा: ताजनगरी आगरा का उत्सव गौतम प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में छा चुका है. उत्सव गौतम ने यूपीएससी परीक्षा 2017 में मैदान मार लिया है. जैसे ही परीक्षा का परिणाम आया उत्सव के घर में जश्न का माहौल छा गया. उत्सव को पूरे देश में 33वीं रैंक मिली है. अपने चौथे प्रयास में आईएएस बनने वाले उत्सव ने परिणाम आने के बाद सबसे पहले अपने पिता स्वर्गीय डॉ.राजीव कुमार गौतम को याद किया. पिता ने ही उन्हें आईएएस बनने का सपना दिखाया था. उत्सव के घर पर इस समय बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

उत्सव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है. पहले प्रयास में मुख्य परीक्षा, तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे उत्सव को आखिरकार चौथे प्रयास में सफलता मिली. उत्सव गौतम मोहनपुरा के रहने वाले हैं. उनका घर ठीक डीएम आवास के पीछे है. जब भी वो वहाँ से गुजरते थे तो उनके पिता उन्हें डीएम बनने के लिये प्रेरित करते थे.

उत्सव गौतम के पिता स्वर्गीय राजीव कुमार गौतम, यूनिवर्सिटी में सीनियर टैक्निकल असिसटेंट के पद पर तैनात थे तो वहीं माँ साधना गौतम, बहनें खुशबू और शुचि गौतम के अलावा दादा जी भी रहते हैं. जहाँ एक बहन सरकारी स्कूल में टीचर है तो वहीं दूसरी आगरा यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर कार्यरत है.

उत्सव ने ना सिर्फ 14 से 16 घण्टे तक पढ़ाई की बल्कि उन्हें नींद ना आ जाए इसलिये वो खाने पर भी काफी कन्ट्रोल रखते थे और हमेशा हल्का फुल्का भोजन ही करते थे.

उत्सव शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहे हैं. सन् 2007 में एयरफोर्स स्कूल से दसवीं की परीक्षा में उन्होंने टॉप किया था. 2009 में बारहवीं की परीक्षा आगरा पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की थी. उत्सव ने 2009 से 2013 के दौरान आईआईटी पटना से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया.

कैम्पस प्लेसमेंट में उनका चयन मथुरा रिफायनरी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर हुआ लेकिन उन्हें तो आईएएस ही बनना था इसलिये उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिये दस माह बाद ही नौकरी से इस्तीफा दे दिया और वो कर दिखाया जिससे आज सबको उनपर गर्व है.

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और महेन्द्र सिंह धोनी को अपना आईडियल मानने वाले उत्सव देश की जनता के लिये बहुत कुछ करना चाहते हैं. आईएएस बनने के बाद उत्सव पब्लिक और प्रशासन के बीच ब्रिज बनकर काम करना चाहते हैं. प्रशासन और जनता के बीच खाई को कम करना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि शासन और प्रशासन की हितकारी सभी योजनाओं का लाभ देश के अन्तिम गाँव में रह रहे लोगों तक भी पहुँचे.

वहीँ आगरा के दूसरे होनहार बेटे वैभव शर्मा ने सिविल सर्विस की परीक्षा में 189वीं रैंक लाकर अपने साथ आगरा और पूरे प्रदेश में नाम रौशन किया है. दरसल वैभव शर्मा रेलवे कॉलोनी आगरा कैंट के रहने वाले हैं. इनके पिता राकेश बाबू शर्मा रेलवे में असिस्टेंट डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर हैं और इनकी माता सरोज शर्मा ग्रहणी हैं.

वैभव शर्मा ने पांचवीं बार में यह सफलता हासिल की है. इस समय वैभव शर्मा सहारनपुर में SDM के पद पर तैनात हैं. वैभव शर्मा को चार बार निराशा हाथ लगी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पांचवी बार में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 189 रैंक प्राप्त की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget