एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में जाने पर सस्पेंस बरकरार, बोले- अभी फैसला नहीं लिया, सामने कई विकल्प

उपेंद्र कुशवाहा से जब उनकी पार्टी में हुई टूट और उनके ही विधायकों की ओर से उनपर स्वार्थ की राजनीति करने के लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया.

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन में जाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी मैंने महागठबंधन में जाने का फैसला नहीं लिया है. मेरे सामने कई विकल्प हैं उनमें से एक महागठबंधन है. कल कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो लोग आए और उनसे बात हुई लेकिन क्या बात हुई ये नहीं बताया जा सकता, आप कयास लगाते रहिये.

उपेंद्र कुशवाहा से जब उनकी पार्टी में हुई टूट और उनके ही विधायकों की ओर से उनपर स्वार्थ की राजनीति करने के लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया. उपेंद्र कुशवाहा आज पटना के एस के एम हॉल (श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल) में मौजूद थे जहां उनके समर्थकों ने 'बिहार का सीएम कैसा हो उपेंद्र कुशवाहा जैसा' हो के जमकर नारे लगाए. यहां पर आरएलएसपी का मिलन समारोह आयोजित किया गया था.

कल ही खबर आई थी कि कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से उनके दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक 6 से 7 सीटों पर बात हुई. कल ये माना जा रहा था कि रविवार को पटना के एस के मेमोरियल हॉल में उपेन्द्र कुशवाहा बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने खुद को एनडीए से अलग कर लिया था. अब कांग्रेस उपेंद्र कुशवाहा को अपने पाले में लाकर महागठबंधन को साकार रूप देने की कोशिश कर रही है.

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के तीन विधायकों ने पार्टी में विद्रोह करते हुए एनडीए के साथ जाने का फैसला किया. जिसमें विधानसभा सदस्य सुधांशु शेखर और ललन पासवान शामिल हैं. एक विधान परिषद सदस्य संजीव श्याम सिंह ने भी उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ दिया. बिहार विधानसभा में आरएलएसपी के मात्र 2 विधायक हैं. साथ ही इन तीनों ने पार्टी पर भी अपना दावा किया है. बागी विधायकों ने पार्टी सिंबल, दफ्तर पर दावा ठोका. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो निर्वाचन आयोग का भी दरवाजा खटखटाएंगे.

अहमद पटेल ने की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात, 6 से 7 सीटों पर बनी बात, कल हो सकता है बड़ा एलान- सूत्र

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टूट, तीन विधायकों ने कहा- NDA के साथ हैं, RLSP पर भी ठोका दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget