एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक, NDA का मतलब सिर्फ नीतीश कुमार नहीं

उधर आरजेडी नेता और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जासूसी का आरोप लगाया है. कुशवाहा ने तेजस्वी के जासूसी के आरोपों पर जवाब नहीं दिया.

पटना: केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए गुरुवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली में वे शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से इस मुद्दे पर मुलाकात कर बात कर सकते हैं. पटना से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, ''मैं दिल्ली जा रहा हूं ताकि अमित शाह से मिलने का समय मिले और उनसे मुलाकात हो सके. अभी तक मैंने पीएम से मिलने का समय नहीं मांगा है. पहले मेरी अमित शाह से मुलाकात हो जाए. मौजूदा हालात में मैं एनडीए में कम्फर्टेबल हूं. दूसरे के बारे में नहीं कह सकता.''

कुशवाहा ने साफ किया कि एनडीए का मतलब सिर्फ नीतीश कुमार नहीं है. उन्होंने कहा, ''अगर नीतीश कुमार मुझे नीच कहेंगे तो ऐसे में ये अहम नहीं रह जाता कि मैं कहां हूं. सबसे पहले स्वाभिमान है. शुरुआत उधर से हुई है, मैंने कुछ भी शुरू नहीं किया है. जेडीयू की पुरानी कोशिश है कि आरएलएसपी को निचोड़ दिया जाए और खत्म कर दिया जाए. मेरा नीतीश कुमार से सिर्फ एक मुद्दे पर मतभेद है लेकिन उसका मतलब ये नहीं कि महागठबंधन से मेरी करीबी है.'' उधर आरजेडी नेता और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जासूसी का आरोप लगाया है. कुशवाहा ने तेजस्वी के जासूसी के आरोपों पर जवाब नहीं दिया.

इसके साथ ही कुशवाहा ने सुशील मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक नेता ने नीतीश कुमार के बचाव में मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया इसलिए मेरे लिए जरूरी था कि मैं उनके आरोपों का जवाब दूं ताकि जनता के बीच में गलत संदेश न जाए.

आरएलएसपी अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को पटना में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक है जिसमें नीतीश कुमार के बयान, सीट शेयरिंग और तमाम मुद्दों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बात होगी. जो लोगों का मत होगा उसपर फैसला लिया जाएगा. अगर मेरे विधायक ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तो उसमें कोई गलती नहीं है लेकिन उनको मंत्री बनाने और तमाम दूसरे प्रलोभन दिए गए वो गलत था.

कुशवाहा ने कहा कि आरएलएसपी ने ज्यादा नीतीश कुमार को बीजेपी क्यों महत्व दे रही है इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश का अगला पीएम होना जरूरी है और हम भी वही चाहते हैं. जब उनसे पूछा गया कि आपके पुराने सहयोगी अरुण कुमार ने आपका समर्थन किया है तो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो चाहते हैं कि पूरा देश उनके समर्थन में खड़ा रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget