एक्सप्लोरर

बिहार : आरएलएसपी के 'आक्रोश मार्च' पर पुलिस का लाठीचार्ज, उपेन्द्र कुशवाहा घायल

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा शनिवार को आयोजित जन आक्रोश मार्च में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया. इस दौरान आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा घायल हो गए.

पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) की तरफ से शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर यहां शनिवार को निकाले गए आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज में आरएलएसपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, आरएलएसपी के कार्यकर्ता ने पूर्व मंत्री कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला था.

जेपी गोलंबर से प्रारंभ इस मार्च के डाक बंगला चौराहे के पास पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता राजभवन की ओर जाने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.

पुलिस ने इसके बाद पानी की बौछारें की और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरएलएसपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और लाठियां भांजने लगे. इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया.

लाठीचार्ज की घटना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने बातचीत में नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार शिक्षा विरोधी है और उसी कारण आरएलएसपी के आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस से लाठियां चलवाई गईं. उन्होंने कहा कि इसमें कई कार्यकर्ता और समर्थक जख्मी हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भी सिर और पीठ में चोटें आई हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. उन्होंने कहा कि रोड़ेबाजी में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget