एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा ने की सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग, 29 जून को मुजफ्फरपुर में आरएलएसपी का महाधरना

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 15 सालों से बिहार की कमान नीतीश कुमार के हाथों में है. अगर राज्य में सही तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था होती तो मुजफ्फरपुर में सैकड़ों बच्चों की जान नहीं जाती. इसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं.

पटना: बिहार में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की मौत को लेकर आरजेडी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफे की मांग कर रही है. वहीं आज आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के मोर्चे पर नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर नीतीश कुमार की खिंचाई कर दी. इसमें बिहार सबसे निचले पायदान पर है. नीतीश पर हमलावर होते हुए कुशवाहा ने इस्तीफे की मांग कर दी. कुशवाहा ने कहा कि अब उनकी पार्टी ने तय किया है कि वे सड़क पर उतरेंगे और नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के हटाए जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. 15 सालों से नीतीश कुमार के हाथों में बिहार की कमान है. ऐसे में कौन मंत्री बना इसका कोई अर्थ नहीं है.

आरएलएसपी अध्यक्ष ने कहा, ''जितनी जल्दी हो इनको जाना चाहिए. बिहार की गद्दी इनको खाली करनी चाहिए. हम कुछ भी देख सकते हैं पर राज्य में नौनिहालों की मौत नहीं देख सकते.’’ मुख्यमंत्री पर इस्तीफे के लिए दवाब बनाने को लेकर कुशवाहा की पार्टी ने दो कार्यक्रम निर्धारित किए हैं.

पहले कार्यक्रम के तहत 29 जून को मुजफ्फरपुर में आरएलएसपी का महाधरना होगा. इसमें कुशवाहा खुद भी शामिल होंगे. धरने के माध्यम से नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की जाएगी. दूसरा कार्यक्रम जुलाई महीने के पहले सप्ताह में होगा. कुशवाहा ने कहा कि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है. इसके तहत मुजफ्फरपुर से पटना तक पदयात्रा की जाएगी.

कुशवाहा ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में हेल्थ के इंडेक्स में बिहार को फिसड्डी राज्यों में शामिल बताया गया. देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में इस क्षेत्र में काफी कम विकास हुआ है. नीति आयोग ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवा के सुधार के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए थे वो नहीं उठाए जाने की वजह से ऐसी स्थिति बनी है.

आरएलएसपी अध्यक्ष ने कहा कि अगर सही से व्यवस्था की गई होती तो मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत नहीं होती. इसके लिए कोई और नहीं बल्कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा, ‘’बच्चे किसी एक परिवार के नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के धरोहर होते हैं. इसतरह नौनिहालों की मौत को बिहार बर्दाश्त नहीं करने वाला है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget