एक्सप्लोरर

यूपी के मेरठ में डबल मर्डर , पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जबरदस्त गोलीबारी

लखनऊ: यूपी में आज पहले चरण में जिन 73 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें मेरठ भी शामिल हैं. लेकिन, वोटिंग से पहले बीती रात में डबल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मेरठ के थाना खरखौदा इलाके के घोसीपुर गांव में दो लोगों की हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश में 14 साल के जुनैद और 15 साल के बिलाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई. जबकि मेहराज आलाम और मृतक के पिता शाहिद गंभीर रुप से घायल हैं. इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

पैसे के लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश

दरअसल , मेरठ के घोसीपुर गांव में महराज आलम शाहिद और उस्मान गाजी उर्फ लंगडा पक्ष के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार पथराव और फायरिंग की घटना हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: बिजनौर: पीएम मोदी की रैली से लौट, खेत सींचने जा रहे बाप-बेटे को मारी गोली

दो गुटों के बीच हुई फायरिंग 

मृतक के भाई कहना है कि एसपी से लेकर आईजी तक कई बार आला अफसरों को कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है. लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी बीच मेहराज आलम शाम के वक्त कचहरी से लौटकर अपने घर जा रहे थे. आरोप है कि गांव में बीच रास्ते पर उस्मान गाजी पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया. जिसमें कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए और जमकर पथराव व फायरिंग हुई. फायरिंग में मेहराज आलम समेत जुनैद, बिलाल व मेहराज के पिता शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए.गोली लगने से जुनैद (14) और बिलाल (15) की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: यूपी : पहले पैर छूए फिर मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

डबल मर्डर की घटना के बाद इलाके में तनाव

दोनों की मौत से क्षेत्र के लोगों में उबाल आ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी पथराव हुआ. एसएसपी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया. मृतकों के साथ अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई. अस्पताल से लेकर गांव तक तनाव बना हुआ है.

अपराध से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget